ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 05 Sep 2024 09: 20 PM IST
उद्योग निकाय FADA के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में यात्री वाहन खुदरा बिक्री में अगस्त के महीने में 5 प्रतिशत की सालाना गिरावट देखी गई। जानें क्या हैं इसके कारण। Automobile Industry – फोटो : PTI
विस्तार Follow Us
भारत में यात्री वाहन खुदरा बिक्री में अगस्त के महीने में 5 प्रतिशत की सालाना गिरावट देखी गई। यह गिरावट ग्राहकों द्वारा खरीद में देरी, कमजोर उपभोक्ता भावना और लगातार भारी बारिश के कारण हुई है। उद्योग निकाय FADA ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
पिछले महीने कुल यात्री वाहनों (PV) का पंजीकरण 3,09,053 यूनिट्स रहा, जो अगस्त 2023 में 3,23,720 यूनिट्स के मुकाबले कम है।
Comments