अमानतुल्लाह खान – फोटो : एएनआई
विस्तार Follow Us
विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी पर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी और भाजपा इस मुद्दे पर एक दूसरे को कटघरे में खड़ा कर रही है। भाजपा ने कहा है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड में अध्यक्ष रहने के दौरान अमानुतुल्लाह ने गैरकानूनी ढंग से भर्ती करके उन पैसों का दुरुपयोग किया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि देश में कानून का शासन चलता है। कोई भी भ्रष्टाचार करेगा तो उसे जवाब देना पड़ेगा। जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। सचदेवा ने पूछा है कि जांच एजेंसी अपना काम कर रही है तो फिर आम आदमी पार्टी के नेताओं में इतनी घबराहट क्यों है। आम आदमी पार्टी के अंदर एक लंबी जमात अपराधियों और भ्रष्टाचारियों का है और जब उन पर कार्रवाई होने लगती है तब घबराने लगते हैं और शोर मचाते है।
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि अमानुतुल्लाह खान के खिलाफ संगीन अपराध है। जब वह वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष थे तब लोगों से नौकरी देने के नाम पर अवैध तरीके से पैसा लिया। ईडी उनके यहां जांच कर रही है। आप की पुरानी आदत है कि प्रचार, प्रसार और भ्रष्टाचार करते है। इससे वह अपनी जेब भरने का काम करते है। कोई भी व्यक्ति कितना भी शक्तिशाली क्यों ना हो, वह कानून के दायरे के बाहर नहीं है। उनकी जवाबदेही बनती है कि वह जांच में सहयोग करें। भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत सभी विधायक भ्रष्ट है। जब जांच के दायरे में आते है तो शोर मचाने लगते है। जांच एजेंसी अपना काम कर रही है। अमानुतुल्लाह खान पर वक्फ बोर्ड के कई केस दर्ज है।
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि अमानतुल्लाह खान ने इमामों की 19 करोड़ रूपये कीं तनख्वाह के पैसे में भ्रष्टाचार किया है। फतेहपुरी वक्फ बोर्ड का एमसीडी स्कूल खाली करवाकर उसमें अवैध दुकानें बनाकर करोड़ों रूपये में बेचने का काम किया। ऐसे भ्रष्टाचारी और असामाजिक तत्व को आम आदमी पार्टी देश भक्त बता रही है।
Comments