amarvada-by-poll-result:-कमलनाथ-के-गढ़-में-भाजपा-को-एक-और-जीत,-अमरवाड़ा-में-जीते-राजा-कमलेश-शाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 13 Jul 2024 06: 11 PM IST Amarvada By Poll Result: अमरवाड़ा उपचुनाव में भाजपा ने एक बार फिर भगवा फहरा दिया है। 11 साल बाद पार्टी को इस विधानसभा सीट पर जीत मिली है। लेकिन, भाजपा की इस जीत ने कमलनाथ की साख को एक और झटका दिया है। अमरवाड़ा उपचुनाव के नतीजे। - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजा कमलेश शाह ने कड़े मुकाबले में कांग्रेस के धीरन शाह को 3027 वोट से हरा दिया। कशमकश भरे मुकाबले में तीसरे से 18वें राउंड में धीरन शाह आगे निकल गए थे। अंतिम दो दौर की मतगणना ने नतीजे को भाजपा की झोली में डाल दिया। करीब 11 साल बाद अमरवाड़ा सीट पर भाजपा ने परचम फहराया है। लोकसभा चुनावों से ठीक पहले राजा कमलेश शाह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली थी और विधायकी से इस्तीफा दिया था। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव आवश्यक हो गए थे।  डॉ. मोहन यादव के सामने मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहली चुनौती थी, जिसका सामना उन्होंने सफलतापूर्वक कर लिया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके पूर्व सांसद बेटे नकुल नाथ के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई थी। लोकसभा चुनावों में मिली हार से वह अब तक उबर नहीं सके हैं। 2023 के विधानसभा चुनावों में जिले की सभी आठ सीटों पर कांग्रेस ने परचम फहराया था। भाजपा को जिले की एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी। हालांकि, उसके बाद राजा कमलेश शाह ने भाजपा की सदस्यता ली और बाजी ही पलट गई। पहले लोकसभा चुनावों में विवेक बंटी साहू ने नकुल नाथ को करीब सवा लाख वोट से हराया। अब राजा कमलेश शाह ने अपनी सीट पर कब्जा कायम रखते हुए कमलनाथ के गढ़ में भाजपा को सेंध लगाने में सफलता दिलाई।  रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 13 Jul 2024 06: 11 PM IST

Amarvada By Poll Result: अमरवाड़ा उपचुनाव में भाजपा ने एक बार फिर भगवा फहरा दिया है। 11 साल बाद पार्टी को इस विधानसभा सीट पर जीत मिली है। लेकिन, भाजपा की इस जीत ने कमलनाथ की साख को एक और झटका दिया है। अमरवाड़ा उपचुनाव के नतीजे। – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजा कमलेश शाह ने कड़े मुकाबले में कांग्रेस के धीरन शाह को 3027 वोट से हरा दिया। कशमकश भरे मुकाबले में तीसरे से 18वें राउंड में धीरन शाह आगे निकल गए थे। अंतिम दो दौर की मतगणना ने नतीजे को भाजपा की झोली में डाल दिया। करीब 11 साल बाद अमरवाड़ा सीट पर भाजपा ने परचम फहराया है। लोकसभा चुनावों से ठीक पहले राजा कमलेश शाह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली थी और विधायकी से इस्तीफा दिया था। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव आवश्यक हो गए थे। 

डॉ. मोहन यादव के सामने मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहली चुनौती थी, जिसका सामना उन्होंने सफलतापूर्वक कर लिया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके पूर्व सांसद बेटे नकुल नाथ के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का सवाल बनी हुई थी। लोकसभा चुनावों में मिली हार से वह अब तक उबर नहीं सके हैं। 2023 के विधानसभा चुनावों में जिले की सभी आठ सीटों पर कांग्रेस ने परचम फहराया था। भाजपा को जिले की एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी। हालांकि, उसके बाद राजा कमलेश शाह ने भाजपा की सदस्यता ली और बाजी ही पलट गई। पहले लोकसभा चुनावों में विवेक बंटी साहू ने नकुल नाथ को करीब सवा लाख वोट से हराया। अब राजा कमलेश शाह ने अपनी सीट पर कब्जा कायम रखते हुए कमलनाथ के गढ़ में भाजपा को सेंध लगाने में सफलता दिलाई। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Posted in MP