न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 05 Sep 2024 10: 28 PM IST
पहले भी कई मकान काॅलोनी में बन चुके है। अवैध निर्माणों को लेकर नगर निगम ने पिछले दिनों नोटिस जारी किए थे, लेकिन तय समय में निर्माण नहीं हटने पर गुरुवार सुबह नगर निगम का अमला जेसीबी और पचास से ज्यादा श्रमिकों केे साथ अवैध निर्माण हटाने पहुंचा। अवैध मकान तोड़े गए। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार Follow Us
नगर निगम ने गुरुवार सुबह एयरपोर्ट विस्तार मेें बाधक एक अवैध काॅलोनी से दस से ज्यादा अवैध निर्माण हटाए। सिरपुर क्षेत्र की यह जमीन एयरपोर्ट विस्तार के लिए चिन्हित है, लेकिन यहां केशव विहार कॉलोनी काट दी गई, जो अवैध है और बगैर मंजूरी के यहां मकान भी बन रहे थे।
पहले भी कई मकान काॅलोनी में बन चुके है। अवैध निर्माणों को लेकर नगर निगम ने पिछले दिनों नोटिस जारी किए थे, लेकिन तय समय में निर्माण नहीं हटने पर गुरुवार सुबह नगर निगम का अमला जेसीबी और पचास से ज्यादा श्रमिकों केे साथ अवैध निर्माण हटाने पहुंचा।
इस दौरान लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के कारण मकान तोड़ने का काम प्रभावित नहीं हुआ। रहवासियों का कहना हैै कि जब अवैध काॅलोनी काटी जाती है, तब नगर निगम एक्शन नहीं लेता है, लेकिन जब गरीब परिवार प्लाॅॅट खरीदकर मकान बनाने लगते है तो उन्हें तोड़ दिया जाता हैै।
नगर निगम ने काॅलोनी की एप्रोच रोड़ भी तोड़ दी। सिरपुर क्षेत्र बांक पंचायत में आता है। उस इलाके में कई अवैध काॅलोनियां कट रही है। पूर्व में भी इस क्षेत्र से अवैध निर्माण तोड़े जा चुके हैै।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
Comments