audi:-लग्जरी-कार-ऑडी-के-इटली-प्रमुख-फैब्रिजियो-लोंगो-की-मौत,-पहाड़-पर-चढ़ाई-करते-हुए-गिरने-से-गई-जान
फैब्रिजियो लोंगो - फोटो : एक्स/lorenzino902 विस्तार Follow Us इटली में लग्जरी कार ब्रांड ऑडी के प्रमुख फैब्रिजियो लोंगो की मौत हो गई है। फैब्रिजियो लोंगो की पहाड़ पर चढ़ाई के दौरान पहाड़ी से गिरने के चलते दर्दनाक मौत हो गई। फैब्रिजियो लोंगो (62 वर्षीय) ऑडी एग्जीक्यूटिव होने के साथ ही पर्वतारोही भी थे। आखिरकार उनका यही शौक उनकी मौत का कारण बन गया।  10 हजार फीट गहरी खाई से बरामद हुआ शव मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फैब्रिजियो लोंगो इटली में ऑडी के संचालन के प्रमुख थे। वह इटली और स्विट्जरलैंड की सीमा पर स्थित एडामेलो पर्वत पर चढ़ाई कर रहे थे। जब वह चोटी पर पहुंचने ही वाले थे तो संतुलन बिगड़ने से वह 10 हजार फीट गहरी खाई में गिर गए। साथी पर्वतारोही ने इसकी सूचना बचाव दल को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बचाव दल ने फैब्रिजियो लोंगो का शव खाई से बरामद किया। फैब्रिजियो के शव को करिसोलो अस्पताल में आगे की जांच के लिए रखा गया है।  रिपोर्ट्स के अनुसार, जब फैब्रिजियो लोंगो खाई में गिरे तो उन्होंने सभी सुरक्षा उपकरण पहने हुए थे, ऐसे में उनके गिरने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति कुछ स्पष्ट हो पाएगी।  अपनी मार्केटिंग स्किल्स के दम पर ऊंचाई पर पहुंचे पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद लोंगो का शव उनके परिवार को सौंपे जाने के बाद अंतिम संस्कार की तारीख की घोषणा की जाएगी। इटली के रिमनी में साल 1962 में पैदा हुए फैब्रिजियो लोंगो ने राजनीति विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई की थी। साल 1987 में उन्होंने फिएट से अपने करियर की शुरुआत की थी और जल्द ही अपनी मार्केटिंग स्किल के दम पर वह लांसिया ब्रांड  के प्रमुख बन गए। साल 2012 में लोंगो ने ऑडी के साथ अपने सफर की शुरुआत की और जल्द ही इटली में ऑडी के संचालन के प्रमुख बन गए। लोगों के पर्यावरण संरक्षण के समर्थक थे और अक्सर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने वाले अभियानों में शामिल होते थे। 

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फैब्रिजियो लोंगो – फोटो : एक्स/lorenzino902

विस्तार Follow Us

इटली में लग्जरी कार ब्रांड ऑडी के प्रमुख फैब्रिजियो लोंगो की मौत हो गई है। फैब्रिजियो लोंगो की पहाड़ पर चढ़ाई के दौरान पहाड़ी से गिरने के चलते दर्दनाक मौत हो गई। फैब्रिजियो लोंगो (62 वर्षीय) ऑडी एग्जीक्यूटिव होने के साथ ही पर्वतारोही भी थे। आखिरकार उनका यही शौक उनकी मौत का कारण बन गया। 

10 हजार फीट गहरी खाई से बरामद हुआ शव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फैब्रिजियो लोंगो इटली में ऑडी के संचालन के प्रमुख थे। वह इटली और स्विट्जरलैंड की सीमा पर स्थित एडामेलो पर्वत पर चढ़ाई कर रहे थे। जब वह चोटी पर पहुंचने ही वाले थे तो संतुलन बिगड़ने से वह 10 हजार फीट गहरी खाई में गिर गए। साथी पर्वतारोही ने इसकी सूचना बचाव दल को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बचाव दल ने फैब्रिजियो लोंगो का शव खाई से बरामद किया। फैब्रिजियो के शव को करिसोलो अस्पताल में आगे की जांच के लिए रखा गया है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, जब फैब्रिजियो लोंगो खाई में गिरे तो उन्होंने सभी सुरक्षा उपकरण पहने हुए थे, ऐसे में उनके गिरने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति कुछ स्पष्ट हो पाएगी। 

अपनी मार्केटिंग स्किल्स के दम पर ऊंचाई पर पहुंचे
पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद लोंगो का शव उनके परिवार को सौंपे जाने के बाद अंतिम संस्कार की तारीख की घोषणा की जाएगी। इटली के रिमनी में साल 1962 में पैदा हुए फैब्रिजियो लोंगो ने राजनीति विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई की थी। साल 1987 में उन्होंने फिएट से अपने करियर की शुरुआत की थी और जल्द ही अपनी मार्केटिंग स्किल के दम पर वह लांसिया ब्रांड  के प्रमुख बन गए। साल 2012 में लोंगो ने ऑडी के साथ अपने सफर की शुरुआत की और जल्द ही इटली में ऑडी के संचालन के प्रमुख बन गए। लोगों के पर्यावरण संरक्षण के समर्थक थे और अक्सर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने वाले अभियानों में शामिल होते थे।