टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 03 Sep 2024 04: 20 PM IST
आज के समय में काफी लोग स्मार्टवॉच का इस्तेमाल करते हैं। स्मार्टवॉच पहनने के कई सारे फायदे होते हैं। स्मार्टवॉच में मिलने वाली शानदार तकनीक लोगों के कई सारे काम को आसान बना देती है। ऐसे में स्मार्टवॉच सिर्फ एक स्टाइल के तौर पर इस्तेमाल होने वाली डिवाइस नहीं है। अगर आप भी स्मार्टवॉच पहनते हैं तो आगे जानिए इसके क्या फायदे हैं और क्यों इस डिवाइस के जरिए लोगों को फायदा होता है।
Trending Videos
कई एप की सुविधा स्मार्टवॉच में कई ऐसे फीचर मिलते हैं, जोकि यूजर्स का काम काफी आसान कर देते हैं। इसके इस्तेमाल से लोगों को बार-बार फोन या फिर अन्य डिवाइस की जरूरत नहीं पड़ती है। दरअसल, स्मार्टवॉच में काफी एप्स की सुविधा मिलती है, जैसे- स्मार्टवॉच से ही कॉल पिक कर सकते हैं, किसी मैसेज का जवाब दे सकते हैं। साथ ही कई तरह के नोटिफिकेशन को भी स्मार्टवॉच के जरिए ही देखा जा सकता है।
हेल्थ फीचर्स अगर आप स्मार्टवॉच पहनते हैं तो इसका फायदा यह है कि इसके जरिए लोगों की हेल्त मॉनिटरिंग की जा सकती है। स्मार्टवॉच में कई सारे हेल्थ से जुड़े फीचर्स मिलते हैं। स्मार्टवॉच में हार्ट सेंसर, ऑक्सीजन मॉनिटरिंग, शुगर, बीपी और ईसीजी को भी मॉनिटर किया जा सकता है।
फिटनेस स्मार्टवॉच पहनने से लोगों को फिटनेस के लिए एक शानदार सुविधा मिलती है। अगर आप फिटनेस का काफी ध्यान रखते हैं तो स्मार्टवॉच में कई फीचर्स मिलते हैं। रोजाना की रनिंग, साइकलिंग और व्यायाम आदि की जानकारी स्मार्टवॉच पर मिल जाती है।
सुरक्षा फीचर स्मार्टवॉच पहनने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके जरिए लोगों को सेफ्टी की सुविधा मिल जाती है। स्मार्टवॉच में आपात स्थिति से निपटने के लिए एसओएस, कॉन्टैक्ट अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्मार्टवॉच काफी अहम साबित हो सकती है।
Comments