तीन महीने के बाद पांच आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। – फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विस्तार Follow Us
इंदौर की कनाड़िया पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर स्क्रैप व्यापारी सहित पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि वह 11 जून 2024 को कनाड़िया में किराए से फ्लैट देखने जा रही थी, तभी आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठाया और अरविंदो अस्पताल के गोदाम में ले जाकर उसके साथ रेप किया।
सड़क से अपहरण किया
पीड़िता के अनुसार, वह कनाड़िया में किराए से फ्लैट देखने जा रही थी, तभी एक थार गाड़ी से सामने से आई स्कूटी के यहां रोक दी। इस कार से इरफान अली उतरा और उसे जबरदस्ती कार में बैठाने लगा। उसने कहा कि तुझे सलीम भाईजान से 10 से 12 लाख रुपए दिलवा देता हूं। पीड़िता ने विरोध किया तो कार की पीछे की सीट पर सलीम तेली निकला और कहा कि सड़क पर ही इसे कपड़े उतार दो।
बेल्ट से मारा
इसके बाद सलीम बारिक नाम का लड़का उतरा और पीड़िता को खींचकर जबरदस्ती गाड़ी में बैठा दिया। उसी समय सफेद रंग की दूसरी कार से शहजाद उतरा और अपशब्द कहे। आरोपियों ने पीड़िता को कार में बैठाकर अपहरण किया और अरविंदो अस्पताल के यहां गोदाम में ले गए। यहां कमरे में टीवी चालू कर सभी शराब पीने लगे। इसके बाद सलीम ने बेल्ट निकाला और मुजरा करने को कहा। करीब आधे घंटे बाद सभी ने अननैचुरल सेक्स को लेकर दबाव बनाने लगे। पीड़िता ने मना किया तो नजर पठान ने बेल्ट से बुरी तरह से मारा। फिर सभी एक के बाद एक बेल्ट से मारने लगे। सभी ने नशा किया और पीड़िता के साथ रेप किया।
अश्लील फिल्म दिखाई
पीड़िता ने एफआईआर में लिखवाया कि वह चिल्लाई तो टीवी पर चल रही अश्लील फिल्म की आवाज तेज कर दी। सलीम तेली ने अननैचुरल सेक्स के लिए मजबूर किया। पीड़िता के साथ शैतानों जैसी हरकत की। कुछ देर बाद नजर पठान ने उसे एक्टिवा पर बैठाकर एमआर10 ब्रिज के यहां छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने बताया कि वह इनके खिलाफ शिकायत करने थाने पहुंची, लेकिन कनाड़िया पुलिस ने भी उसकी सुनवाई नहीं की। आरोपियों को पता चला तो उन्होंने उसे काफी डराया। सोमवार रात कनाड़िया पुलिस ने पांचों आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
दोनों एक ही समुदाय के हैं
डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कनाड़िया थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का यह मामला दर्ज हुआ है। पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी और पीड़ित दोनों एक ही समुदाय के हैं। सभी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
17 साल से परिचित हैं आरोपी और पीड़िता
एडिशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़िता और आरोपी 2007 से दोनों एक दूसरे को जानते हैं। दोनों ने इससे पहले भी एक दूसरे के खिलाफ अलग अलग तरह की शिकायतें दर्ज करवाई हैं।चूंकि यह दुष्कर्म का मामला है इसलिए पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और तुरंत केस दर्ज किया। इसमें देरी की बात गलत है। इसके पहले आरोपी और पीड़िता अलग अलग कई मामलों को लेकर थाने में शिकायतें कर रहे थे।
Comments