indore:-अर्थशास्त्री-कुमार-अभ्यास-मंडल-की-व्याख्यानमाला-में-बोले-एमपी-मैैन्युफैक्चरिंग-सेक्टर-में-पीछे
अभ्यास मंडल की वार्षिक व्याख्यानमाला। - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us अभ्यास मंडल की 63 वीं व्याख्यानमाला गुरुवार से शुरू हुई। व्याख्यानमाला के पहले दिन अर्थशास्त्री आशीष कुमार ने अपने विचार व्यक्त किए। जिला विकास की धुरी विषय पर उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की विकास दर छह प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत की तुलना में कम हैै। उसे बढ़ना होगा। तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र सहित अन्य दूसरे राज्यों से हमें आगे होना चाहिए। उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन इकाॅनामी को प्राप्त करने की तरफ बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश में कृषि और खनन से 45 प्रतिशत आय होती है, लेकिन दूसरे क्षेत्रों में मध्य प्रदेश पीछे है। खासकर मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में हमें जोर देना होगा। इससे रोजगार भी बढ़ेगा।  कुमार नेे कहा कि प्रदेश के जिलों के विकास में फर्क हैै। इंदौर में प्रति व्यक्ति आय1.50 लाख रुपए है।भोपाल दूसरे नंबर पर है, लेकिन भिंड, झाबुआ जिले की प्रति व्यक्ति आय भोपाल और इंदौर जिले की तुलना में आधी है। इस खाई को पाटना बहुत जरुरी है। अन्य जिलों मेें भी प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने पर सरकार को जोर देना होगा। जिला स्तर पर इकाॅनामिक इंडिकेटर की कमी कुमार ने कहा कि देश और प्रदेश के डेटा तो आसानी से मिल जाते है, लेकिन जिले के डेटा पर काम नहीं होता। जिले में इकाॅॅनामिक इंडिकेटर की कमी है। इसे दूर होना चाहिए। जिले के संगठित और अंसगठित क्षेत्रों में काम करनेे वाले लोग, बेरोजगार, जिले के मजबूत सेक्टर का सर्वे व डेटा होना चाहिए। उत्तर प्रदेश के चार जिलों मेें इस पर काम शुरू हो चुका है। कार्यशाला का उद्घाटन सांसद शंकर लालवानी, वरिष्ठ अभिभाषक अशोक चितले ने दीप प्रज्जवलित कर किया।सांसद लालवानी ने उद्घाटन सत्र में कहा कि टीआरपी के इस दौर में हम क्या पसंद करते है। इस पर भी काफी कुछ निर्भर है। टीआरपी भी हम सनसनीखेज खबरों को देख कर बढ़ाते है। हमने अच्छी बातों को बढ़ावा देना होगा। शुक्रवार को मालिनी अवस्थी का व्याख्यान शुक्रवार को अभ्यासमंडल की व्याख्यानमाला में पद्मभूषण मालिनी अवस्थी का व्याख्यान होगा। वे लोक के आलोक मेें भारत विषय पर विचार व्यक्त करेगी। यह व्याख्यान जाल सभागृह मेें शुक्रवार को शाम साढ़े छह बजे होगा।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभ्यास मंडल की वार्षिक व्याख्यानमाला। – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

अभ्यास मंडल की 63 वीं व्याख्यानमाला गुरुवार से शुरू हुई। व्याख्यानमाला के पहले दिन अर्थशास्त्री आशीष कुमार ने अपने विचार व्यक्त किए। जिला विकास की धुरी विषय पर उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की विकास दर छह प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत की तुलना में कम हैै। उसे बढ़ना होगा।

तमिलनाडु, गुजरात, महाराष्ट्र सहित अन्य दूसरे राज्यों से हमें आगे होना चाहिए। उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन इकाॅनामी को प्राप्त करने की तरफ बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश में कृषि और खनन से 45 प्रतिशत आय होती है, लेकिन दूसरे क्षेत्रों में मध्य प्रदेश पीछे है। खासकर मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में हमें जोर देना होगा। इससे रोजगार भी बढ़ेगा। 

कुमार नेे कहा कि प्रदेश के जिलों के विकास में फर्क हैै। इंदौर में प्रति व्यक्ति आय1.50 लाख रुपए है।भोपाल दूसरे नंबर पर है, लेकिन भिंड, झाबुआ जिले की प्रति व्यक्ति आय भोपाल और इंदौर जिले की तुलना में आधी है। इस खाई को पाटना बहुत जरुरी है। अन्य जिलों मेें भी प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने पर सरकार को जोर देना होगा।

जिला स्तर पर इकाॅनामिक इंडिकेटर की कमी

कुमार ने कहा कि देश और प्रदेश के डेटा तो आसानी से मिल जाते है, लेकिन जिले के डेटा पर काम नहीं होता। जिले में इकाॅॅनामिक इंडिकेटर की कमी है। इसे दूर होना चाहिए। जिले के संगठित और अंसगठित क्षेत्रों में काम करनेे वाले लोग, बेरोजगार, जिले के मजबूत सेक्टर का सर्वे व डेटा होना चाहिए। उत्तर प्रदेश के चार जिलों मेें इस पर काम शुरू हो चुका है।

कार्यशाला का उद्घाटन सांसद शंकर लालवानी, वरिष्ठ अभिभाषक अशोक चितले ने दीप प्रज्जवलित कर किया।सांसद लालवानी ने उद्घाटन सत्र में कहा कि टीआरपी के इस दौर में हम क्या पसंद करते है। इस पर भी काफी कुछ निर्भर है। टीआरपी भी हम सनसनीखेज खबरों को देख कर बढ़ाते है। हमने अच्छी बातों को बढ़ावा देना होगा।

शुक्रवार को मालिनी अवस्थी का व्याख्यान

शुक्रवार को अभ्यासमंडल की व्याख्यानमाला में पद्मभूषण मालिनी अवस्थी का व्याख्यान होगा। वे लोक के आलोक मेें भारत विषय पर विचार व्यक्त करेगी। यह व्याख्यान जाल सभागृह मेें शुक्रवार को शाम साढ़े छह बजे होगा।

Posted in MP