indore:-सीएम-ने-कहा-तीज-त्योहारों-में-सरकार-का-भी-रहेगा-सरोकार,-उन्हें-प्रदेश-मेें-धूमधाम-से-मनाया-जाएगा
बाल गोपालों के साथ मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us दशहरा मैदान पर रविवार को श्रीकृष्ण जन्म अष्ठमी का महोत्सव मनाया गया। जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए। यहां सैकड़ों बच्चे कृष्ण की वेषभूषा में आए थे। इस मौके पर कलाकारों द्वारा बांसुरीवादन भी किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए पांडाल में एक रैम्प भी बनाया गया था। जिस पर चलते हुए मुख्यमंत्री ने पांडाल में मौजूद लोगों पर फूल भी बरसाए। उन्होंने लोगों का अभिवादन भी किया। इस दौरान उन्होंने कान्हा बने कई बच्चों को गोद मेें लेकर उनके साथ फोटो खिंचवाए और फूल बरसाए। इसके बाद उन्होंने बाल-गोपालों को माखन मिश्री खिलाई अौर मटकी फोड़ किया। इस मौके पर मोहन यादव ने गोविंदा आला रे आला भजन सुनाया। इस मौके पर मोहन यादव ने कहा कि परमात्मा की दया के बाद मानव योनी में जन्म होता हैै। भाग्य अच्छा हो तो भारत में जन्म होता है,क्योकि यह राम-कृष्ण का देश हैै। सरकार ने फैसला लिया है कि मध्य प्रदेश में हर तीज त्योहार का सरकार से भी सरोकार रहेगा अौर उन्हें धूमधाम से मनाया जाएगा। भगवान कृष्ण के जन्म प्रदेश की धरती पर जहां जहां भी पड़े, उन्हें तीर्थ के रुप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन्म और मृत्य का क्रम तो चलता रहेगा, लेकिन परिवार में यशस्वी बालक हो तो कुल तर जाता है। हर मां चाहती है कि उसका बेटा कृष्ण का अनुयायी हो। भगवान श्रीकृष्ण ने मानवता के हित के लिए धरती पर जन्म लिया। उनके जीवन के प्रसंग हमें प्रेरणा देते हैै। कृष्ण की एक विशेषता निडरता थी। वे कालिया नाग, कंस से लड़े और उन्हें पराजित किया। अब सरकार भी तीज त्योहारों मेें सरोकार रखेगी। हम हर उत्सव को आनंद के साथ मना रहे हैै। कृष्ण मध्यप्रदेश मेें विद्यार्थी बनकर आए थे। उन्होंने जो शिक्षा ग्रहण की। वे श्रीमद भगवतगीता के रुप मेें हम पा सकते हैै। गीता पूरे विश्व में आदर्श रुप से जानी जाती है। दोस्ती का सबसे बड़ा उदाहरण कृष्ण और सुदामा की दोस्ती है। उन्होंने जीवन के हर परिस्थिति मेें मित्रता निभाने का संदेेश दिया। कार्यक्रम में विधायक मालिनी गौड़, मेयर पुष्य मित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी सहित अन्य नेता मौजूद थे।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाल गोपालों के साथ मुख्यमंत्री। – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

दशहरा मैदान पर रविवार को श्रीकृष्ण जन्म अष्ठमी का महोत्सव मनाया गया। जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए। यहां सैकड़ों बच्चे कृष्ण की वेषभूषा में आए थे। इस मौके पर कलाकारों द्वारा बांसुरीवादन भी किया गया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए पांडाल में एक रैम्प भी बनाया गया था। जिस पर चलते हुए मुख्यमंत्री ने पांडाल में मौजूद लोगों पर फूल भी बरसाए। उन्होंने लोगों का अभिवादन भी किया। इस दौरान उन्होंने कान्हा बने कई बच्चों को गोद मेें लेकर उनके साथ फोटो खिंचवाए और फूल बरसाए। इसके बाद उन्होंने बाल-गोपालों को माखन मिश्री खिलाई अौर मटकी फोड़ किया। इस मौके पर मोहन यादव ने गोविंदा आला रे आला भजन सुनाया।

इस मौके पर मोहन यादव ने कहा कि परमात्मा की दया के बाद मानव योनी में जन्म होता हैै। भाग्य अच्छा हो तो भारत में जन्म होता है,क्योकि यह राम-कृष्ण का देश हैै। सरकार ने फैसला लिया है कि मध्य प्रदेश में हर तीज त्योहार का सरकार से भी सरोकार रहेगा अौर उन्हें धूमधाम से मनाया जाएगा। भगवान कृष्ण के जन्म प्रदेश की धरती पर जहां जहां भी पड़े, उन्हें तीर्थ के रुप में विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन्म और मृत्य का क्रम तो चलता रहेगा, लेकिन परिवार में यशस्वी बालक हो तो कुल तर जाता है। हर मां चाहती है कि उसका बेटा कृष्ण का अनुयायी हो। भगवान श्रीकृष्ण ने मानवता के हित के लिए धरती पर जन्म लिया। उनके जीवन के प्रसंग हमें प्रेरणा देते हैै।

कृष्ण की एक विशेषता निडरता थी। वे कालिया नाग, कंस से लड़े और उन्हें पराजित किया। अब सरकार भी तीज त्योहारों मेें सरोकार रखेगी। हम हर उत्सव को आनंद के साथ मना रहे हैै। कृष्ण मध्यप्रदेश मेें विद्यार्थी बनकर आए थे। उन्होंने जो शिक्षा ग्रहण की। वे श्रीमद भगवतगीता के रुप मेें हम पा सकते हैै। गीता पूरे विश्व में आदर्श रुप से जानी जाती है। दोस्ती का सबसे बड़ा उदाहरण कृष्ण और सुदामा की दोस्ती है। उन्होंने जीवन के हर परिस्थिति मेें मित्रता निभाने का संदेेश दिया। कार्यक्रम में विधायक मालिनी गौड़, मेयर पुष्य मित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी सहित अन्य नेता मौजूद थे।

Posted in MP