chhindwara:-चरित्र-संदेह-के-चलते-पत्नी-की-हत्या,-कुल्हाड़ी-मारकर-पति-ने-उतारा-मौत-के-घाट
पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us तामिया के बोरिया पानी में चरित्र संदेह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। देर रात हुई इस घटनाक्रम के आरोपी को पुलिस ने परिवारजनों की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात तकरीबन 3: 00 बजे की है आरोपी चिंटू पिता मेहताब धुर्वे ने शराब के नशे में अपनी पत्नी बबीता के साथ विवाद किया और चरित्र सन्देह की बात करते हुए उसके गले में कुल्हाड़ी मार कर उसकी हत्या कर दी। 3: 00 बजे रात को हुई इस घटनाक्रम के बाद उसके साइड में सो रहे आरोपी के जीजा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद उन्होंने तत्काल आरोपी को मौके से पकड़ लिया। वहीं सूचना के बाद देला खारी और तामिया पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तार कर लिया जबकि मृतका के शव को पीएम के लिये भेज दिया है। चरित्र संदेह करता था पति पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी आए दिन अपनी पत्नी से विवाद करता था। चरित्र संदेह के कारण भी उसने घटना के दिन उससे विवाद किया था। देर रात को एक बार फिर उसने शराब पीकर विवाद किया और उसके बाद कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

तामिया के बोरिया पानी में चरित्र संदेह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। देर रात हुई इस घटनाक्रम के आरोपी को पुलिस ने परिवारजनों की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात तकरीबन 3: 00 बजे की है आरोपी चिंटू पिता मेहताब धुर्वे ने शराब के नशे में अपनी पत्नी बबीता के साथ विवाद किया और चरित्र सन्देह की बात करते हुए उसके गले में कुल्हाड़ी मार कर उसकी हत्या कर दी।

3: 00 बजे रात को हुई इस घटनाक्रम के बाद उसके साइड में सो रहे आरोपी के जीजा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद उन्होंने तत्काल आरोपी को मौके से पकड़ लिया। वहीं सूचना के बाद देला खारी और तामिया पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तार कर लिया जबकि मृतका के शव को पीएम के लिये भेज दिया है।

चरित्र संदेह करता था पति
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी आए दिन अपनी पत्नी से विवाद करता था। चरित्र संदेह के कारण भी उसने घटना के दिन उससे विवाद किया था। देर रात को एक बार फिर उसने शराब पीकर विवाद किया और उसके बाद कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी।

Posted in MP