न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Tue, 13 Aug 2024 08: 35 AM IST
MP: 29 किसानों की मक्का की फसल की खरीदी कर उनके साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों पर मामले को गंभीरता से देखा गया। जिसके बाद एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रूपये के नगद इनाम की घोषणा की है। जांच में जुटी पुलिस – फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार Follow Us
बुरहानपुर जिले के थाना शाहपुर अंतर्गत आने वाले ग्राम फोपनार, तुरकगुराडा और बडसिंगी के 29 किसानों की मक्का की फसल की खरीदी कर उनके साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु बुरहानपुर एसपी द्वारा नगद पुरस्कार की घोषणा की गई है। बता दें कि इस मामले में किसान किशोर पिता विश्वनाथ महाजन निवासी ग्राम फोपनार ने अपने साथ इन तीनों गांवों के 29 किसानों को साथ लेकर थाना शाहपुर में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी जितेन्द्र पिता वल्लभ महाजन निवासी ग्राम कर्की तहसील मुक्ताईनगर जिला जलगांव महाराष्ट्र, और उसका साथी आरंभ ट्रेडिंग कंपनी का संचालक डॉ. प्रफुल्ल पिता वासुदेव पाटिल निवासी चालिस बिगा, मलकापुर जिला बुलढाणा महाराष्ट्र ने उसके साथ ही साथ, तीन गांवों के 29 किसानों की मक्का की फसल को, अवैध रूप से बेईमानी करते हुए, झूठा लोभ लालच प्रलोभन देकर करीब 3 करोड़ रूपये की राशि की खरीदी था।
लेकिन इसके बाद दोनों ही आरोपियों ने किसानों की राशि का भुगतान नहीं किया। जिसके बाद किसानों की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शाहपुर में अपराध क्रमांक 534/2024 दर्ज करते हुए धारा 420, 406, 34 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था और तब से ही जिला पुलिस आरोपियों की धर पकड़ के लिए कोशिश कर रही थी और आरोपियों के ठिकानों पर भी दबिश दी जा रही थी। हालांकि अब तक भी दोनों ही आरोपियों को लेकर पुलिस को किसी तरह का सुराग नहीं लग पाया था। वहीं बुरहानपुर एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी शाहपुर अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन भी किया गया था।
आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार उनके निवास स्थान और अन्य जगहों पर तलाश के हर संभव प्रयास करने के बावजूद अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। जिसके चलते मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देवेन्द्र कुमार पाटीदार ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रूपये के नगद इनाम की घोषणा की है। बता दें कि, जो कोई भी दोनो आरोपियों के बारे में किसी तरह की सूचना देगा या उन्हें गिरफ्तार करवायेगा, उसे आरोपियों की गिरफ्तारी पर दस हजार रूपये की राशि के नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया जाएगा। वहीं यदि सूचनाकर्ता चाहेगा तो उसका नाम भी गुप्त रखा जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
Comments