न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 12 Aug 2024 09: 05 PM IST गुना में एक महिला का शव बरामद किया गया है। महिला को कई टुकड़ों में काट दिया गया फिर बोरी में भरकर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  गुना में महिला का शव कई टुकड़ों में मिला है। - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us मध्य प्रदेश के गुना जिले में खौफनाक वारदात सामने आई है। एक महिला की बेरहमी से हत्या की गई। शव को कई टुकड़ों में काटा, सिर अलग, हाथ-पैर अलग, धड़ अलग। फिर शव के टुकड़ों को तीन बोरों में भरकर सरकारी राशन दुकान में फिंकवा दिया। पुलिस सबसे पहले महिला की शिनाख्त में जुट गई है।  जानकारी के अनुसार ये दिल दहला देने वाली वारदात सोमवार को सामने आई। पुलिस ने बताया कि चांचौड़ा के बीनागंज इलाके के खातोली गांव में सरकारी राशन की दुकान के परिसर में लोगों को तीन बोरे संदिग्ध अवस्था में रखे दिखाई दिए। उन पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। पास जाने पर अजीब सी दुर्गंध आ रही थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर बोरों को खोला तो हर कोई सन्न रह गया। बोरों में महिला के शरीर के टुकड़े थे।  पुलिस ने बताया कि लाश ज्यादा दिन पुरानी नहीं है। शुरुआती तौर पर लग रहा है कि कुछ घंटे पहले ही घटना को अंजाम दिया है। पुलिस अब महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है। वहीं चांचौड़ा एसडीओपी दिव्या राजावत ने बताया कि सबसे पहले महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। सीसीटीवी भी दिखवा रहे हैं। शव का चांचौड़ा अस्पताल में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 12 Aug 2024 09: 05 PM IST

गुना में एक महिला का शव बरामद किया गया है। महिला को कई टुकड़ों में काट दिया गया फिर बोरी में भरकर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  गुना में महिला का शव कई टुकड़ों में मिला है। – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

मध्य प्रदेश के गुना जिले में खौफनाक वारदात सामने आई है। एक महिला की बेरहमी से हत्या की गई। शव को कई टुकड़ों में काटा, सिर अलग, हाथ-पैर अलग, धड़ अलग। फिर शव के टुकड़ों को तीन बोरों में भरकर सरकारी राशन दुकान में फिंकवा दिया। पुलिस सबसे पहले महिला की शिनाख्त में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार ये दिल दहला देने वाली वारदात सोमवार को सामने आई। पुलिस ने बताया कि चांचौड़ा के बीनागंज इलाके के खातोली गांव में सरकारी राशन की दुकान के परिसर में लोगों को तीन बोरे संदिग्ध अवस्था में रखे दिखाई दिए। उन पर मक्खियां भिनभिना रही थीं। पास जाने पर अजीब सी दुर्गंध आ रही थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर बोरों को खोला तो हर कोई सन्न रह गया। बोरों में महिला के शरीर के टुकड़े थे। 

पुलिस ने बताया कि लाश ज्यादा दिन पुरानी नहीं है। शुरुआती तौर पर लग रहा है कि कुछ घंटे पहले ही घटना को अंजाम दिया है। पुलिस अब महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है। वहीं चांचौड़ा एसडीओपी दिव्या राजावत ने बताया कि सबसे पहले महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। सीसीटीवी भी दिखवा रहे हैं। शव का चांचौड़ा अस्पताल में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Posted in MP