indore:-इंदौर-में-तीन-छात्र-सड़क-हादसे-का-शिकार,-एक-की-मौत,बाइक-पर-सवार-थे
इंदौर में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us इंदौर के सत्यसांई चौराहे पर तीन छात्र सड़क हादसे का शिकार हो गए। इसमें एक छात्र की मौत हो गए, जबकि दो गंभीर रुप से घायल हुए है। छात्रों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। तीनों छात्र बायपास के एक काॅलेज में बीटेक कर रहे है। तीनों रात को होटल से खाना खाकर लौट रहे थे। Trending Videos पुलिस कंट्रोल रुम को शनिवार देर रात सूचना मिली कि तीन छात्र सत्यसांई चौराहे के समीप घायल अवस्था में सड़क पर गिरे है। मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने 19 वर्षीय मानस पिता जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वह इंदौर मेें भोलाराम उस्ताद मार्ग पर रहता था। वह मूल रुप से महेश्वर के समीप के सुलगांव का रहता था। मानस इकलौता लड़का था। उसकी एक छोटी बहन भी है। उसके पिता किसान है। हादसे से मानस के सिर में गंभीर चोट आई थी। मानस के साथ बाइक पर सवार सुजल पाटीदार और सजन घायल हैै। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बाइक डिवाइडर के पास पड़ी थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से भी पता लगा रही है कि बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मारी या बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद तीनों छात्रों के परिजन इंदौर पहुंचे। 

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इंदौर में सड़क हादसा। – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

इंदौर के सत्यसांई चौराहे पर तीन छात्र सड़क हादसे का शिकार हो गए। इसमें एक छात्र की मौत हो गए, जबकि दो गंभीर रुप से घायल हुए है। छात्रों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। तीनों छात्र बायपास के एक काॅलेज में बीटेक कर रहे है। तीनों रात को होटल से खाना खाकर लौट रहे थे।

Trending Videos

पुलिस कंट्रोल रुम को शनिवार देर रात सूचना मिली कि तीन छात्र सत्यसांई चौराहे के समीप घायल अवस्था में सड़क पर गिरे है। मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने 19 वर्षीय मानस पिता जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वह इंदौर मेें भोलाराम उस्ताद मार्ग पर रहता था।

वह मूल रुप से महेश्वर के समीप के सुलगांव का रहता था। मानस इकलौता लड़का था। उसकी एक छोटी बहन भी है। उसके पिता किसान है। हादसे से मानस के सिर में गंभीर चोट आई थी।

मानस के साथ बाइक पर सवार सुजल पाटीदार और सजन घायल हैै। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बाइक डिवाइडर के पास पड़ी थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से भी पता लगा रही है कि बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मारी या बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद तीनों छात्रों के परिजन इंदौर पहुंचे। 

Posted in MP