bhopal-news:-कांग्रेस-नेता-की-अगरबत्ती-फैक्ट्री-में-लगी-आग,-लाखों-का-नुकसान,-पहले-भी-हो-चुका-है-हादसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 27 Jul 2024 03: 12 PM IST मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित एक अगरबत्ती फैक्ट्री से आगजनी की खबर आई है। फैक्ट्री में शुक्रवार-शनिवार की रात आग लग गई। ये फैक्ट्री मध्यप्रदेश कांग्रेस के सीनियर नेता गोविंद गोयल की है। घटना स्थल पर खड़ी दमकल - फोटो : सोशल मीडिया विस्तार Follow Us राजधानी भोपाल में बैरसिया रोड स्थित लांबाखेड़ा में बनी कांग्रेस नेता गोविंद गोयल की अगरबत्ती की फैक्टरी में देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने की खबर लगते ही मौके पर पहुंची गांधीनगर, छोला, कबाड़खाना और फतेहगढ़ फायर स्टेशन की दमकलों ने आग पर काबू पाया। Trending Videos बता दें कि घटना रात तीन बजे की होना बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। नगर निगम के फायर फाइटर पंकज यादव ने बताया कि फैक्टरी में कुछ टूव्हीलर्स भी रखे थे, जो आग की चपेट में आने से बच गए। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग कैसे लगी, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। लांबाखेड़ा इलाके में कांग्रेस के सीनियर नेता गोयल की पूजा-पाठ नाम से अगरबत्ती की फैक्टरी है। आग की वजह से खासा नुकसान होने की बात भी सामने आ रही है। आग की सूचना के बाद में ईंटखेड़ी पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसी फैक्ट्री में पहले आग लग चुकी है। करीब छह घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है। पहले भी फैक्ट्री में हो चुकी आगजनी कांग्रेस नेता की फैक्ट्री में इससे पहले भी कई बार आगजनी की घटना हो चुकी है, लेकिन उस समय भी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। उस दौरान आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट होना बताया गया गया था। हालांकि, इस बार आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 27 Jul 2024 03: 12 PM IST

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित एक अगरबत्ती फैक्ट्री से आगजनी की खबर आई है। फैक्ट्री में शुक्रवार-शनिवार की रात आग लग गई। ये फैक्ट्री मध्यप्रदेश कांग्रेस के सीनियर नेता गोविंद गोयल की है। घटना स्थल पर खड़ी दमकल – फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार Follow Us

राजधानी भोपाल में बैरसिया रोड स्थित लांबाखेड़ा में बनी कांग्रेस नेता गोविंद गोयल की अगरबत्ती की फैक्टरी में देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने की खबर लगते ही मौके पर पहुंची गांधीनगर, छोला, कबाड़खाना और फतेहगढ़ फायर स्टेशन की दमकलों ने आग पर काबू पाया।

Trending Videos

बता दें कि घटना रात तीन बजे की होना बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। नगर निगम के फायर फाइटर पंकज यादव ने बताया कि फैक्टरी में कुछ टूव्हीलर्स भी रखे थे, जो आग की चपेट में आने से बच गए। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग कैसे लगी, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। लांबाखेड़ा इलाके में कांग्रेस के सीनियर नेता गोयल की पूजा-पाठ नाम से अगरबत्ती की फैक्टरी है। आग की वजह से खासा नुकसान होने की बात भी सामने आ रही है। आग की सूचना के बाद में ईंटखेड़ी पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसी फैक्ट्री में पहले आग लग चुकी है। करीब छह घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान होने की बात सामने आई है।

पहले भी फैक्ट्री में हो चुकी आगजनी
कांग्रेस नेता की फैक्ट्री में इससे पहले भी कई बार आगजनी की घटना हो चुकी है, लेकिन उस समय भी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। उस दौरान आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट होना बताया गया गया था। हालांकि, इस बार आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Posted in MP