mp-news-:-कांग्रेस-के-सभी-प्रकोष्ठों-की-बैठक-कल,-निष्क्रिय-पदाधिकारियों-की-होगी-छुट्टी,-पटवारी-होंगे-शामिल
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us मध्य प्रदेश कांग्रेस नए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। पटवारी निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की छुट्टी और एक्टिव कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर जोड़ दे रहे हैं। कमलनाथ के समय पदों में जमीन लोगों को हटाने का काम चल रहा है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने विभिन्न वर्गों को साधने के लिए मोर्चा-प्रकोष्ठों का गठन किया था। परिणाम विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी के अनुकूल नहीं रहे। अब इन सभी संगठनों की उपयोगिता का आकलन किया जा रहा है।    मप्र कांग्रेस कामों की रिपोर्ट लेकर आने के लिए कहा गया है। पार्टी ने यह भी तय किया है कि निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी की जाएगी।  Trending Videos प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा प्रदेश कांग्रेस के समस्त विभागों और प्रकोष्ठों के प्रभारी जेपी धनोपिया ने बताया कि संगठन के अंतर्गत आने वाले विभागों के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों के साथ पहले बैठक होगी। इसमें उनके प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा और सुधार के लिए सुझाव लिए जाएंगे। सभी पदाधिकारी को आगे के रणनीति तैयार करने के लिए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी मार्गदर्शन देंगे। बैठक में प्रदेश भर के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक के बाद संगठन के पदाधिकारी पर विचार किया जाएगा। प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक दोपहर बाद से प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक होगी। इसमें उनसे लोकसभा चुनाव 2024 में अपने विभाग, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली जाएगी। जानकारी के अनुसार ऐसे प्रकोष्ठ जिनकी प्रकृति एक जैसी है, उन्हें आपस में मिलाया जा सकता है तो विभिन्न संगठनों के उन पदाधिकारियों की छुट्टी की जाएगी जो निष्क्रिय हैं।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पीसीसी भोपाल – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

मध्य प्रदेश कांग्रेस नए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। पटवारी निष्क्रिय कार्यकर्ताओं की छुट्टी और एक्टिव कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर जोड़ दे रहे हैं। कमलनाथ के समय पदों में जमीन लोगों को हटाने का काम चल रहा है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने विभिन्न वर्गों को साधने के लिए मोर्चा-प्रकोष्ठों का गठन किया था। परिणाम विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी के अनुकूल नहीं रहे। अब इन सभी संगठनों की उपयोगिता का आकलन किया जा रहा है।    मप्र कांग्रेस कामों की रिपोर्ट लेकर आने के लिए कहा गया है। पार्टी ने यह भी तय किया है कि निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी की जाएगी। 

Trending Videos

प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा
प्रदेश कांग्रेस के समस्त विभागों और प्रकोष्ठों के प्रभारी जेपी धनोपिया ने बताया कि संगठन के अंतर्गत आने वाले विभागों के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों के साथ पहले बैठक होगी। इसमें उनके प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा और सुधार के लिए सुझाव लिए जाएंगे। सभी पदाधिकारी को आगे के रणनीति तैयार करने के लिए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी मार्गदर्शन देंगे। बैठक में प्रदेश भर के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक के बाद संगठन के पदाधिकारी पर विचार किया जाएगा।

प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक
दोपहर बाद से प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक होगी। इसमें उनसे लोकसभा चुनाव 2024 में अपने विभाग, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली जाएगी। जानकारी के अनुसार ऐसे प्रकोष्ठ जिनकी प्रकृति एक जैसी है, उन्हें आपस में मिलाया जा सकता है तो विभिन्न संगठनों के उन पदाधिकारियों की छुट्टी की जाएगी जो निष्क्रिय हैं।

Posted in MP