sagar-news:-हाईवे-44-पर-दंपती-से-लूट,-पिकअप-सवार-बदमाशों-ने-चलती-बाइक-में-महिला-के-गले-से-झपटा-सोने-के-हार
हादसे के बाद घायल दंपती। - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us नेशनल हाईवे 44 राजमार्ग पुल पर बाइक सवार दंपती के साथ पिकअप वाहन सवार बदमाशों ने लूट की। बदमाश दंपती से जेवरात लूट ले गए। इस दौरान बाइक सवार दंपती लुटेरों से बचने की हड़बड़ी में सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दोनों के हाथ पैर में फैक्चर हुआ है। यहां से उन्हें सागर रेफर किया गया। पीड़ित दंपती ने घटना के बारे में सूआतला थाना जिला नरसिंहपुर को सूचना दी है। Trending Videos घटना के पीड़ितों से मिली जानकारी के अनुसार सागर जिले के गोरझामर थानांतर्गत ग्राम नया नगर निवासी राजपाल राजपूत उम्र 25 साल, अपनी पत्नी आयुषी 23 साल को बाइक से ससुराल नरसिंहपुर जा रहे थे। तभी राजमार्ग पुल पर चलती बाइक के पीछे से आई एक पिकअप पर सवार बदमाशों ने उनकी पत्नी आयुषी के दो सोने के हार और एक सोने की झुमकी झपटकर भाग गए। इस घटना के दौरान दोनों बाइक से नीचे गिर गए और उनके हाथ में फैक्चर हो गया। घायल राजपाल राजपूत ने बताया कि टाटा कंपनी की एक पिकअप वाहन था। उसमें पीला तिरपाल बंधा हुआ था। सूचना मिलने पर सुआतला पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद रात 8 बजे दोनों दंपती देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हादसे के बाद घायल दंपती। – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

नेशनल हाईवे 44 राजमार्ग पुल पर बाइक सवार दंपती के साथ पिकअप वाहन सवार बदमाशों ने लूट की। बदमाश दंपती से जेवरात लूट ले गए। इस दौरान बाइक सवार दंपती लुटेरों से बचने की हड़बड़ी में सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दोनों के हाथ पैर में फैक्चर हुआ है। यहां से उन्हें सागर रेफर किया गया। पीड़ित दंपती ने घटना के बारे में सूआतला थाना जिला नरसिंहपुर को सूचना दी है।

Trending Videos

घटना के पीड़ितों से मिली जानकारी के अनुसार सागर जिले के गोरझामर थानांतर्गत ग्राम नया नगर निवासी राजपाल राजपूत उम्र 25 साल, अपनी पत्नी आयुषी 23 साल को बाइक से ससुराल नरसिंहपुर जा रहे थे। तभी राजमार्ग पुल पर चलती बाइक के पीछे से आई एक पिकअप पर सवार बदमाशों ने उनकी पत्नी आयुषी के दो सोने के हार और एक सोने की झुमकी झपटकर भाग गए। इस घटना के दौरान दोनों बाइक से नीचे गिर गए और उनके हाथ में फैक्चर हो गया।

घायल राजपाल राजपूत ने बताया कि टाटा कंपनी की एक पिकअप वाहन था। उसमें पीला तिरपाल बंधा हुआ था। सूचना मिलने पर सुआतला पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद रात 8 बजे दोनों दंपती देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

Posted in MP