damoh-news:-600-साल-पुराने-मछरया-कुएं-से-है-वार्ड-की-पहचान,-अब-उसे-संरक्षण-की-दरकार
जर्जर हो गई कुएं की दीवार विस्तार Follow Us दमोह शहर में अनेक प्राचीन कुएं-बावड़ियां हैं, जिनका संरक्षण न होने से उनका अस्तित्व खत्म होता जा रहा है। इनमें से ही पुराना बाजार स्थित 1428 में बना मछरया कुआं भी है जो शहर का सबसे प्राचीन कुआं है। इस कुएं से ही वार्ड पहचाना जाता है। यहां कभी मछली बेची जाती थी जिससे कुएं को पहचान मिली। 596 वर्ष प्राचीन इस कुएं का निर्माण सन 1428 में किया गया था। शिलालेख कुछ वर्ष पहले तक यहां थे। 25 साल पहले यह कुआं लोगों के पेयजल का प्रमुख साधन था। पानी नीचे पहुंचने पर लोग सीढ़ियों के सहारे नीचे उतरकर पानी भरते थे। पहले इस कुएं के पास मछली बेची जाती थी, इसलिए इसका नाम मछरया कुआं पड़ गया। पुराना बाजार दो स्थित इस कुएं से ही इस वार्ड की पहचान है। यदि किसी को पुराना बाजार के पते पर जाना है तो उसे मछरया कुआं का नाम लेना पड़ता है।   वर्तमान में यह कुआं चारों ओर से जर्जर हो गया है। इसकी दीवारें कमजोर होकर एक तरफ से गिरने लगी हैं। इसके आसपास रहने वाले लोगों को खतरा बना हुआ है। यहां एक आंगनवाड़ी केंद्र भी है। स्थानीय निवासी सोनू, आनंद नामदेव, देवेश खरे ने बताया कि प्रशासन को समय रहते इस कुएं का जीर्णोद्धार कराना चाहिए। इसके चारों ओर सुरक्षा के प्रबंध करना चाहिए ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके। रानी दुर्गावती संग्रहालय के परिचायक सुरेंद्र चौरसिया ने बताया कि यह कुआं पुरातत्व के अधीन नहीं आता। इस वजह से संरक्षित नहीं है। कुएं के प्राचीन होने की जानकारी उनके रिकार्ड में नहीं है। लेकिन कुएं का नाम बहुत प्रचलित है इसका संरक्षण होना बेहद जरूरी है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जर्जर हो गई कुएं की दीवार

विस्तार Follow Us

दमोह शहर में अनेक प्राचीन कुएं-बावड़ियां हैं, जिनका संरक्षण न होने से उनका अस्तित्व खत्म होता जा रहा है। इनमें से ही पुराना बाजार स्थित 1428 में बना मछरया कुआं भी है जो शहर का सबसे प्राचीन कुआं है। इस कुएं से ही वार्ड पहचाना जाता है। यहां कभी मछली बेची जाती थी जिससे कुएं को पहचान मिली।

596 वर्ष प्राचीन इस कुएं का निर्माण सन 1428 में किया गया था। शिलालेख कुछ वर्ष पहले तक यहां थे। 25 साल पहले यह कुआं लोगों के पेयजल का प्रमुख साधन था। पानी नीचे पहुंचने पर लोग सीढ़ियों के सहारे नीचे उतरकर पानी भरते थे। पहले इस कुएं के पास मछली बेची जाती थी, इसलिए इसका नाम मछरया कुआं पड़ गया। पुराना बाजार दो स्थित इस कुएं से ही इस वार्ड की पहचान है। यदि किसी को पुराना बाजार के पते पर जाना है तो उसे मछरया कुआं का नाम लेना पड़ता है।  

वर्तमान में यह कुआं चारों ओर से जर्जर हो गया है। इसकी दीवारें कमजोर होकर एक तरफ से गिरने लगी हैं। इसके आसपास रहने वाले लोगों को खतरा बना हुआ है। यहां एक आंगनवाड़ी केंद्र भी है। स्थानीय निवासी सोनू, आनंद नामदेव, देवेश खरे ने बताया कि प्रशासन को समय रहते इस कुएं का जीर्णोद्धार कराना चाहिए। इसके चारों ओर सुरक्षा के प्रबंध करना चाहिए ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके। रानी दुर्गावती संग्रहालय के परिचायक सुरेंद्र चौरसिया ने बताया कि यह कुआं पुरातत्व के अधीन नहीं आता। इस वजह से संरक्षित नहीं है। कुएं के प्राचीन होने की जानकारी उनके रिकार्ड में नहीं है। लेकिन कुएं का नाम बहुत प्रचलित है इसका संरक्षण होना बेहद जरूरी है।

Posted in MP