jabalpur:-कबाड़-गोदाम-में-संदिग्ध-धमाके-से-एक-की-मौत,-छत्तीसगढ़-से-आया-था-मिलिट्री-का-स्क्रैप
जबलपुर में कबाड़ गोदाम में धमाके की जानकारी देते पुलिस अफसर - फोटो : सोशल मीडिया विस्तार Follow Us जबलपुर के अधारताल इंडस्ट्री एरिया में गुरुवार दोपहर एक कबाड़खाने में विस्फोट की खबर से हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। संदिग्ध ब्लास्ट छत्तीसगढ़ से आई मिलिट्री के कंटेनर पेटी में हुआ है। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस तथा आयुध निर्माणी खमरिया की बीडीएस की टीम ने घटनास्थल में जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने स्क्रैप यार्ड को संचालक को अभिरक्षा में लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्राप्त सिंह के अनुसार अधारताल इंडस्ट्री एरिया में सुनील जैन का स्क्रैप यार्ड स्थित है। स्क्रैप यार्ड में गत रात छत्तीसगढ़ से मिलिट्री की कंटेनर पेटियों का स्क्रैप को लेकर ट्रक पहुंचा था। ट्रक से स्क्रैप खाली करने के दौरान संदिग्ध ब्लास्ट होने से राजा चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। स्क्रैप यार्ड संचालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर आईजी अनिल कुशवाहा तथा डीआईजी टी के विद्यार्थी घटनास्थल में पहुंच गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाली दुबे के अनुसार ब्लास्ट संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जिस स्थान पर ब्लास्ट होना बताया जा रहा है वहां लगा बल्ब तक नहीं टूटा है। आर्मी की कनेटर पेटी में ब्लास्ट आश्चर्यजनक है। पुलिस तथा ओएफके की बीडीएस टीम ने घटनास्थल में पहुंचकर जांच प्रारंभ कर दी है। मृत व्यक्ति घमापुर क्षेत्र का निवासी है और कुछ समय पहले से स्क्रैप यार्ड में काम कर रहा था। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि छत्तीसगढ़ निवासी आयन नामक व्यक्ति ने स्क्रैप यार्ड संचालक ने कबाड खरीदा है। स्क्रैप यार्ड को सील कर दिया गया है। गौरतलब है कि खजरी खिरिया वायपास में हिस्ट्रीशीटर बदमाश शमीम कबाड़ी के गोदाम में 25 अप्रैल को भीषण विस्फोट के बाद यह दूसरा हादसा है। शमीम के यहां हुए विस्फोट के बाद पुलिस ने शहर भर के कबाड़ियों के यहां रेड मारते हुए जांच पड़ताल की थी। घटना के बाद से शमीम कबाड़ी फरार है और पुलिस अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जबलपुर में कबाड़ गोदाम में धमाके की जानकारी देते पुलिस अफसर – फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार Follow Us

जबलपुर के अधारताल इंडस्ट्री एरिया में गुरुवार दोपहर एक कबाड़खाने में विस्फोट की खबर से हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। संदिग्ध ब्लास्ट छत्तीसगढ़ से आई मिलिट्री के कंटेनर पेटी में हुआ है। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस तथा आयुध निर्माणी खमरिया की बीडीएस की टीम ने घटनास्थल में जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने स्क्रैप यार्ड को संचालक को अभिरक्षा में लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्राप्त सिंह के अनुसार अधारताल इंडस्ट्री एरिया में सुनील जैन का स्क्रैप यार्ड स्थित है। स्क्रैप यार्ड में गत रात छत्तीसगढ़ से मिलिट्री की कंटेनर पेटियों का स्क्रैप को लेकर ट्रक पहुंचा था। ट्रक से स्क्रैप खाली करने के दौरान संदिग्ध ब्लास्ट होने से राजा चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। स्क्रैप यार्ड संचालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर आईजी अनिल कुशवाहा तथा डीआईजी टी के विद्यार्थी घटनास्थल में पहुंच गए थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाली दुबे के अनुसार ब्लास्ट संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जिस स्थान पर ब्लास्ट होना बताया जा रहा है वहां लगा बल्ब तक नहीं टूटा है। आर्मी की कनेटर पेटी में ब्लास्ट आश्चर्यजनक है। पुलिस तथा ओएफके की बीडीएस टीम ने घटनास्थल में पहुंचकर जांच प्रारंभ कर दी है। मृत व्यक्ति घमापुर क्षेत्र का निवासी है और कुछ समय पहले से स्क्रैप यार्ड में काम कर रहा था। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि छत्तीसगढ़ निवासी आयन नामक व्यक्ति ने स्क्रैप यार्ड संचालक ने कबाड खरीदा है। स्क्रैप यार्ड को सील कर दिया गया है।

गौरतलब है कि खजरी खिरिया वायपास में हिस्ट्रीशीटर बदमाश शमीम कबाड़ी के गोदाम में 25 अप्रैल को भीषण विस्फोट के बाद यह दूसरा हादसा है। शमीम के यहां हुए विस्फोट के बाद पुलिस ने शहर भर के कबाड़ियों के यहां रेड मारते हुए जांच पड़ताल की थी। घटना के बाद से शमीम कबाड़ी फरार है और पुलिस अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

Posted in MP