sehore:-'कांग्रेस-में-रेस-वाले-घोड़े-को-शादी-में-नचा-दिया-जाता-है.',-जानें-कांग्रेस-नेता-की-इस-पोस्ट-के-मायने
कांग्रेस नेता की पोस्ट ने सियासी हलचल मचा दी है। - फोटो : सोशल मीडिया विस्तार Follow Us पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विधानसभा पर इस समय लोगों की खास  नजर है, क्योंकि यहां आगामी दिनों में उपचुनाव होना है। उपचुनाव के पहले ही दावेदारी को लेकर सियासत शुरू हो गई है। बुधनी विधानसभा से कांग्रेस के दावेदार अर्जुन आर्य के सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की वीडियो पोस्ट करने से नई सियासी चर्चा शुरू हो गई है। उन्होंने राहुल गांधी के इस बयान को बुधनी उपचुनाव में लागू करने की बात कही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पिछले दिनों कहा था कि ‘कांग्रेस में रेस वाले घोड़े को शादी में नचा दिया जाता है और शादी वाले घोड़े को रेस में दौड़ा दिया जाता है, कांग्रेस की इस समस्या को हम ठीक करेंगे’।  साथ ही जो घोड़े न नाच सकते और न दौड़ सकते उन्हें विश्राम देना चाहिए, क्योंकि ऐसे घोड़े मालिक के आदेश की अपेक्षा विरोधी के आदेश की पालन में ज़्यादा तत्पर रहते हैं। आर्य के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस बयान को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से सियासी हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने लिखा बुधनी विधानसभा और लोकसभा में ये पिछले बीस वर्षों से यही लगातार देखा जा रहा है। अत: राहुल गांधी को यह प्रयोग बुधनी विधानसभा के उपचुनाव में अविलम्ब रूप से लागू करना चाहिए और एक सच्चे जन सेवक को अवसर देना चाहिए। शिवराज के इस्तीफे के बाद बुधनी में होना है उपचुनाव आर्य ने कहा कि जिसने सही मायने में मुद्दों के आधार पर सरकार और उसके मुखिया के खिलाफ जनता को साथ लेकर सडक़ से जेल तक लड़ाई लड़ी हो। वर्ना तो बुधनी उपचुनाव को लेकर एक बार फिर सौदेबाज लोग अपनी सौदेबाजी की बिसात बिछाने में लगे हुए हैं। बता दें कि बुधनी विधानसभा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विधानसभा क्षेत्र है उनके लोकसभा चुनाव लड़ने और केंद्रीय मंत्री बनने के बाद यह सीट खाली हो गई है। जल्द ही यहां उपचुनाव होगा।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कांग्रेस नेता की पोस्ट ने सियासी हलचल मचा दी है। – फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार Follow Us

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विधानसभा पर इस समय लोगों की खास  नजर है, क्योंकि यहां आगामी दिनों में उपचुनाव होना है। उपचुनाव के पहले ही दावेदारी को लेकर सियासत शुरू हो गई है। बुधनी विधानसभा से कांग्रेस के दावेदार अर्जुन आर्य के सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की वीडियो पोस्ट करने से नई सियासी चर्चा शुरू हो गई है।

उन्होंने राहुल गांधी के इस बयान को बुधनी उपचुनाव में लागू करने की बात कही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पिछले दिनों कहा था कि ‘कांग्रेस में रेस वाले घोड़े को शादी में नचा दिया जाता है और शादी वाले घोड़े को रेस में दौड़ा दिया जाता है, कांग्रेस की इस समस्या को हम ठीक करेंगे’।  साथ ही जो घोड़े न नाच सकते और न दौड़ सकते उन्हें विश्राम देना चाहिए, क्योंकि ऐसे घोड़े मालिक के आदेश की अपेक्षा विरोधी के आदेश की पालन में ज़्यादा तत्पर रहते हैं। आर्य के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस बयान को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से सियासी हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने लिखा बुधनी विधानसभा और लोकसभा में ये पिछले बीस वर्षों से यही लगातार देखा जा रहा है। अत: राहुल गांधी को यह प्रयोग बुधनी विधानसभा के उपचुनाव में अविलम्ब रूप से लागू करना चाहिए और एक सच्चे जन सेवक को अवसर देना चाहिए।

शिवराज के इस्तीफे के बाद बुधनी में होना है उपचुनाव
आर्य ने कहा कि जिसने सही मायने में मुद्दों के आधार पर सरकार और उसके मुखिया के खिलाफ जनता को साथ लेकर सडक़ से जेल तक लड़ाई लड़ी हो। वर्ना तो बुधनी उपचुनाव को लेकर एक बार फिर सौदेबाज लोग अपनी सौदेबाजी की बिसात बिछाने में लगे हुए हैं। बता दें कि बुधनी विधानसभा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विधानसभा क्षेत्र है उनके लोकसभा चुनाव लड़ने और केंद्रीय मंत्री बनने के बाद यह सीट खाली हो गई है। जल्द ही यहां उपचुनाव होगा।

Posted in MP