agar-malwa:-आगर-के-भाजपा-विधायक-पर-गुंडागर्दी-का-आरोप,-विरोध-में-कांग्रेस-का-धरना-प्रदर्शन
भाजपा विधायक के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : सोशल मीडिया विस्तार Follow Us आगर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रविवार को आगर जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा भारतीय जानत पार्टी के आगर विधायक मधु गहलोत पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया। विरोध प्रदर्शन किया गया और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। दरअसल दो जुलाई को आगर जिले के बड़ोद विकासखंड के रहने वाले सुनील व्यास नामक युवक के साथ कुछ लोगों द्वारा बड़ोद-डग मार्ग पर मारपीट की गई थी। इसमें युवक द्वारा खुद के बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था, जिसमें बताया गया कि आगर विधायक मधु गहलोत के लोगों ने उसके साथ मारपीट की है। उसके हाथ पैर तोड़ दिए गए। उसकी कार को भी टक्कर मार-मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसी मामले को लेकर रविवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आगर जिला मुख्यालय पर स्थित एसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। वानखेड़े ने बताया कि बड़े ही शर्म की बात है जनता विधायक को चुनती है उनकी हिफाजत के लिए, लेकिन आगर जिले में एक ऐसा विधायक है जो खुद ही जनता को पिटवा रहा है। अगर कोई आम व्यक्ति उसकी बात नहीं सुनता है तो अपने गुंडो को भेजकर पिटाई करवाता है। 

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा विधायक के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी – फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार Follow Us

आगर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रविवार को आगर जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा भारतीय जानत पार्टी के आगर विधायक मधु गहलोत पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया। विरोध प्रदर्शन किया गया और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई।

दरअसल दो जुलाई को आगर जिले के बड़ोद विकासखंड के रहने वाले सुनील व्यास नामक युवक के साथ कुछ लोगों द्वारा बड़ोद-डग मार्ग पर मारपीट की गई थी। इसमें युवक द्वारा खुद के बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था, जिसमें बताया गया कि आगर विधायक मधु गहलोत के लोगों ने उसके साथ मारपीट की है। उसके हाथ पैर तोड़ दिए गए। उसकी कार को भी टक्कर मार-मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

इसी मामले को लेकर रविवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आगर जिला मुख्यालय पर स्थित एसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। वानखेड़े ने बताया कि बड़े ही शर्म की बात है जनता विधायक को चुनती है उनकी हिफाजत के लिए, लेकिन आगर जिले में एक ऐसा विधायक है जो खुद ही जनता को पिटवा रहा है। अगर कोई आम व्यक्ति उसकी बात नहीं सुनता है तो अपने गुंडो को भेजकर पिटाई करवाता है। 

Posted in MP