indore-news:-तेज-बारिश-में-खड़े-रहे-कांग्रेस-नेता,-निगम-के-भ्रष्टाचार-के-खिलाफ-जनता-से-करवाए-हस्ताक्षर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 29 Jun 2024 10: 32 PM IST नगर निगम में हुए करोड़ों के भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने राजबाड़ा पर प्रदर्शन किया। बारिश आने पर भी डटे रहे।    बारिश में प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर विस्तार Follow Us इंदौर में नगर निगम द्वारा किए गए करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार के मामले में शनिवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर नगर निगम के खिलाफ जनता से हस्ताक्षर करवाए। निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि जनता का पैसा भाजपा के नेताओं और अधिकारियों ने गबन कर लिया है। जनता जागरूक हो रही है। हम हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं और यह हस्ताक्षर बता रहे हैं कि लोग भाजपा का कितना विरोध कर रहे हैं।  पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि लगातार घोटाले हो रहे हैं और किसी पर भी कार्रवाई नहीं हो रही है। भाजपा के नेता जनता का पैसा भ्रष्टाचार में खा रहे हैं और शहर विकास के लिए तरस रहा है। वर्मा ने कहा कि घोटाले करने वालों को इतनी कड़ी सजा मिलनी चाहिए कि अगली बार से कोई इतनी हिम्मत ही न कर सके।  रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 29 Jun 2024 10: 32 PM IST

नगर निगम में हुए करोड़ों के भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने राजबाड़ा पर प्रदर्शन किया। बारिश आने पर भी डटे रहे। 
  बारिश में प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता। – फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार Follow Us

इंदौर में नगर निगम द्वारा किए गए करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार के मामले में शनिवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर नगर निगम के खिलाफ जनता से हस्ताक्षर करवाए। निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि जनता का पैसा भाजपा के नेताओं और अधिकारियों ने गबन कर लिया है। जनता जागरूक हो रही है। हम हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं और यह हस्ताक्षर बता रहे हैं कि लोग भाजपा का कितना विरोध कर रहे हैं। 

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि लगातार घोटाले हो रहे हैं और किसी पर भी कार्रवाई नहीं हो रही है। भाजपा के नेता जनता का पैसा भ्रष्टाचार में खा रहे हैं और शहर विकास के लिए तरस रहा है। वर्मा ने कहा कि घोटाले करने वालों को इतनी कड़ी सजा मिलनी चाहिए कि अगली बार से कोई इतनी हिम्मत ही न कर सके। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Posted in MP