indore:-इंदौर-में-भाजपा-नेता-की-हत्या-करने-वालों-के-घर-चले-बुलड़ोजर
आरोपियों का मकान टूटा। - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us इंदौर में भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या करने वाले दोनो आरोपियों के मकान नगर निगम ने तोड़ दिए है। दोनों के मकानों में अवैध निर्माण पाया गया। पुलिस ने एक दिन पहले ही आरोपियों को मंडीदीप से गिरफ्तार किया था। नगर निगम की रिमूवल गैंग पहले सुबह सात बजे मकान तोड़ने जाने वाली थी, लेकिन बाद में दोपहर का समय चुना गया। जेसीबी और पोकलेन के साथ नगर निगम का अमला चिमनबाग पहुंचा। आरोपी पीयूष पथरोड़ के यहां तीन मंजिला मकान को तोड़ने के काम शुरू हुआ। अर्जुन भी यहीं रहता हैै। पहले तीसरी मंजिल का उपरी हिस्से तोड़ा गया। इसके बाद नीचे की मंजिलों का नक्शा बुलडोजर नेे बदल दिया।दो घंटे के बाद मकान खंडहर में तब्दील हो गया। पीयूष ने ही मोनू पर गोली चलाई थी। हत्या के लिए 24 जून की तारीख चुनी गई थी। उस दिन मोनू क्षेत्र में रैली निकालने वाला था।  हत्या के बाद 24 जून को नगर निगम ने मकान पर नोटिस चिपकाया था। मोनू के समर्थकों ने पीयूष के मकान में आग लगा दी थी और उसकी रील भी सोशल मीडिया पर चलाई थी। हत्या के बाद आरोपियों के परिजन भी घर छोड़कर भाग गए थे। जब मकान तोड़ा जा रहा था तो आरोपियों के कुछ रिश्तेदार भी मौके पर आए थेे,लेकिन भीड़ के कारण वे उल्टे पैर लौटने को मजबूर हो गए। क्षेत्र में मकान तोड़े जाने से पहले भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। शाम तक पूरा मकान नगर निगम ने ध्वस्त कर दिया। 

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आरोपियों का मकान टूटा। – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

इंदौर में भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या करने वाले दोनो आरोपियों के मकान नगर निगम ने तोड़ दिए है। दोनों के मकानों में अवैध निर्माण पाया गया। पुलिस ने एक दिन पहले ही आरोपियों को मंडीदीप से गिरफ्तार किया था।

नगर निगम की रिमूवल गैंग पहले सुबह सात बजे मकान तोड़ने जाने वाली थी, लेकिन बाद में दोपहर का समय चुना गया। जेसीबी और पोकलेन के साथ नगर निगम का अमला चिमनबाग पहुंचा। आरोपी पीयूष पथरोड़ के यहां तीन मंजिला मकान को तोड़ने के काम शुरू हुआ।

अर्जुन भी यहीं रहता हैै। पहले तीसरी मंजिल का उपरी हिस्से तोड़ा गया। इसके बाद नीचे की मंजिलों का नक्शा बुलडोजर नेे बदल दिया।दो घंटे के बाद मकान खंडहर में तब्दील हो गया।

पीयूष ने ही मोनू पर गोली चलाई थी। हत्या के लिए 24 जून की तारीख चुनी गई थी। उस दिन मोनू क्षेत्र में रैली निकालने वाला था।  हत्या के बाद 24 जून को नगर निगम ने मकान पर नोटिस चिपकाया था। मोनू के समर्थकों ने पीयूष के मकान में आग लगा दी थी और उसकी रील भी सोशल मीडिया पर चलाई थी।

हत्या के बाद आरोपियों के परिजन भी घर छोड़कर भाग गए थे। जब मकान तोड़ा जा रहा था तो आरोपियों के कुछ रिश्तेदार भी मौके पर आए थेे,लेकिन भीड़ के कारण वे उल्टे पैर लौटने को मजबूर हो गए। क्षेत्र में मकान तोड़े जाने से पहले भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। शाम तक पूरा मकान नगर निगम ने ध्वस्त कर दिया। 

Posted in MP