chhatarpur:-महिला-का-शव-कुएं-में-उतराता-मिला,-फूलने-गलने-से-नहीं-हो-सकी-शिनाख्त,-हत्या-की-आशंका
छतरपुर के सटई थाना क्षेत्र का मामला - फोटो : सोशल मीडिया विस्तार Follow Us छतरपुर जिले के थाना सटई अंतर्गत ग्राम अतरार में एक अज्ञात महिला का शव कुएं में पड़ा मिला है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक का शरीर पूरी तरह से क्षत-विक्षत है।  मामला छतरपुर जिले के ग्राम अतरार का है। रविवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं में शव देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मशक्कत के बाद शव को कुएं से निकाला। ऐसा लग रहा था कि कई दिनों से शव कुएं में पड़ा है। शव फूलकर गलने लगा है। हालांकि शव महिला है, पर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। सटई पुलिस ने सभी आस-पास के संबंधित सभी थाने चौकी में सूचना दे दी है कि किसी अज्ञात महिला के संबंध में कोई सूचना या गुमइंसान हो तो थाना सटई थाने को अवगत कराने का कष्ट करें। इधर ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।  यह है हुलिया.. मृतक अज्ञात महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष, जिसका कद करीब 5 फीट है। जो पीले रंग का ब्लाउज एवं काले रंग का साया पहने हुए हैं और मटमेले रंग की साड़ी पहनी हुई है। उक्त मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर धारा 174 CRPC के तहत मममला दर्ज किया है और अग्रिम कार्यवाही करते हुए विवेचना शुरू कर दी है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छतरपुर के सटई थाना क्षेत्र का मामला – फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार Follow Us

छतरपुर जिले के थाना सटई अंतर्गत ग्राम अतरार में एक अज्ञात महिला का शव कुएं में पड़ा मिला है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक का शरीर पूरी तरह से क्षत-विक्षत है। 

मामला छतरपुर जिले के ग्राम अतरार का है। रविवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं में शव देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मशक्कत के बाद शव को कुएं से निकाला। ऐसा लग रहा था कि कई दिनों से शव कुएं में पड़ा है। शव फूलकर गलने लगा है। हालांकि शव महिला है, पर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। सटई पुलिस ने सभी आस-पास के संबंधित सभी थाने चौकी में सूचना दे दी है कि किसी अज्ञात महिला के संबंध में कोई सूचना या गुमइंसान हो तो थाना सटई थाने को अवगत कराने का कष्ट करें। इधर ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। 

यह है हुलिया..
मृतक अज्ञात महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष, जिसका कद करीब 5 फीट है। जो पीले रंग का ब्लाउज एवं काले रंग का साया पहने हुए हैं और मटमेले रंग की साड़ी पहनी हुई है। उक्त मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर धारा 174 CRPC के तहत मममला दर्ज किया है और अग्रिम कार्यवाही करते हुए विवेचना शुरू कर दी है।

Posted in MP