ujjain:-आदिवासी-महिला-से-सामूहिक-दुष्कर्म-करने-वालों-के-घर-पर-चला-बुलडोजर,-पुलिस-बल-रहा-तैनात
सामूहिक दुष्कर्म के आऱोपियों के घर गिरा दिए गए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया विस्तार Follow Us मध्य प्रदेश के उज्जैन में शर्मसार करने वाली घटना को लेकर पुलिस सख्ती बरत रही है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, वहीं शनिवार को उनके घर भी गिरा दिए गए। उज्जैन में गत दिनो आदिवासी महिला को काम दिलाने का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया गया था। पीड़िता जैसे-तैसे अर्धनग्न अवस्था में भागी थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब उनके मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।   शनिवार सुबह पुलिस ताजपुर स्थित आरोपी इमरान के घर पर पहुंची, जहां पर जेसीबी के माध्यम से इस मकान को तोड़ा गया और घटनास्थल पर बनी झोपड़ी को भी जमींदोज कर दिया गया। सुबह हुई कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। बताया जाता है कि इस कार्रवाई के बाद पुलिस आज शाम तक एक अन्य आरोपी रवि के मकान पर भी बुलडोजर चलाएगी।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सामूहिक दुष्कर्म के आऱोपियों के घर गिरा दिए गए हैं। – फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार Follow Us

मध्य प्रदेश के उज्जैन में शर्मसार करने वाली घटना को लेकर पुलिस सख्ती बरत रही है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, वहीं शनिवार को उनके घर भी गिरा दिए गए।

उज्जैन में गत दिनो आदिवासी महिला को काम दिलाने का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाया गया था। पीड़िता जैसे-तैसे अर्धनग्न अवस्था में भागी थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब उनके मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।  

शनिवार सुबह पुलिस ताजपुर स्थित आरोपी इमरान के घर पर पहुंची, जहां पर जेसीबी के माध्यम से इस मकान को तोड़ा गया और घटनास्थल पर बनी झोपड़ी को भी जमींदोज कर दिया गया। सुबह हुई कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। बताया जाता है कि इस कार्रवाई के बाद पुलिस आज शाम तक एक अन्य आरोपी रवि के मकान पर भी बुलडोजर चलाएगी।

Posted in MP