sagar-news:-हैवान-बेटे-ने-की-72-साल-की-मां-की-हत्या,-डंडे-से-तब-तक-पीटा-जब-तक-मर-नहीं-गई
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us सागर जिले के देवरी कला थाना क्षेत्र के ग्राम कोपरा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां, एक बेटे ने 72 साल की बुजुर्ग मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृत महिला का नाम कमल रानी (72) पति मनमोद लोधी है। वह अपने छोटे बेटे अमोल सिंह (40)  के साथ घर में अकेली रहती थी। अमोल आदतन शराबी है। उसका 15 साल पहले पत्नी से छोर छुट्टी (तलाक) हो चुका था। बताया जा रहा है कि युवक प्रतिदिन शराब पीकर मां के साथ विवाद करता था। उसका एक भाई और है जो इसके घर से थोड़ी दूर रहता है।  आरोपी के बड़े भाई ने पुलिस को बताया कि बीती रात्रि मां और बेटे में विवाद हुआ था। इसके बाद वह रात में घर पहुंचा तो उसकी मां मृत अवस्था में पड़ी थी। छोटा भाई अमोल घर से लापता था। मां के शव के पास एक डंडा पड़ा हुआ था।   घटना की सूचना पुलिस पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही फरार बेटे की तलाश भी की जा रही है। पुलिस ने मृतका के शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। 

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सांकेतिक तस्वीर – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

सागर जिले के देवरी कला थाना क्षेत्र के ग्राम कोपरा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां, एक बेटे ने 72 साल की बुजुर्ग मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृत महिला का नाम कमल रानी (72) पति मनमोद लोधी है। वह अपने छोटे बेटे अमोल सिंह (40)  के साथ घर में अकेली रहती थी। अमोल आदतन शराबी है। उसका 15 साल पहले पत्नी से छोर छुट्टी (तलाक) हो चुका था। बताया जा रहा है कि युवक प्रतिदिन शराब पीकर मां के साथ विवाद करता था। उसका एक भाई और है जो इसके घर से थोड़ी दूर रहता है। 

आरोपी के बड़े भाई ने पुलिस को बताया कि बीती रात्रि मां और बेटे में विवाद हुआ था। इसके बाद वह रात में घर पहुंचा तो उसकी मां मृत अवस्था में पड़ी थी। छोटा भाई अमोल घर से लापता था। मां के शव के पास एक डंडा पड़ा हुआ था।  

घटना की सूचना पुलिस पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही फरार बेटे की तलाश भी की जा रही है। पुलिस ने मृतका के शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। 

Posted in MP