damoh-news:-मडियादो-रेंजर-को-दूल्हे-की-तरह-घोड़े-पर-बैठाकर-दी-गई-स्थानांतरण-की-विदाई,-पूरा-गांव-हुआ-शामिल
घोड़े पर बैठे रेंजर - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us दमोह जिले में मडियादो बफर क्षेत्र के रेंजर हिरदेश हरि भार्गव के स्थानांतरण होने पर उन्हें अनोखे तरीके से विदाई दी गई। उन्हें घोड़े पर दूल्हे की तरह बैठाकर घुमाया गया और विदाई दी गई। इस विदाई समारोह में पूरा गांव शामिल हुआ। वन विभाग कार्यालय में सोमवार शाम यह विदाई समारोह आयोजित हुआ, जिसमें विभाग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान भार्गव को कार्यालय से घोड़े पर बैठाकर उनके निवास तक ले जाया गया। हिरदेश हरि भार्गव मडियादो के परिक्षेत्र बनने के बाद सबसे पहले परिक्षेत्र अधिकारी के रूप में नियुक्त हुए थे और उनका मडियादो में पांच साल का कार्यकाल रहा। इनकी पदस्थापना के बाद कार्यशैली के चलते वह लोकप्रिय रहे। मडियादो पन्ना टाइगर रिजर्व का बफर एरिया बनने के यहां होने वाली अवैध कटाई, अवैध उत्खनन, वन्य जीव शिकार जैसे मामलों पर रेंजर भार्गव द्वारा रोक लगाई गई। इसके अलावा इनके नवाचार से क्षेत्र की सूरत बदली। विदाई समारोह में उपस्थित डॉक्टर रामगोपाल सोनी ने बताया कि भार्गव के द्वारा मैदान हो रहे वन क्षेत्र को घने जंगल में तब्दील कर दिया गया। हटा जेल अधीक्षक नागेंद्र चौधरी ने कहा कि भार्गव के द्वारा जंगल में नवाचार और नीतियां वन क्षेत्र को बढ़ाती है। इसी क्रम में थाना प्रभारी ने बताया कि रेंजर द्वारा मडियादो में वन सुरक्षा वन्यजीव सुरक्षा में इजाफा किया, जिसका नतीजा है कि अब मडियादो हरियाली और घने जंगल के रूप में तब्दील हो गया। इस दौरान कमलेश, अभिषेक जैन, अनमोल छिरोल्या, सुरेश मिश्रा, आत्मा सिंह सहित वन विभाग से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

घोड़े पर बैठे रेंजर – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

दमोह जिले में मडियादो बफर क्षेत्र के रेंजर हिरदेश हरि भार्गव के स्थानांतरण होने पर उन्हें अनोखे तरीके से विदाई दी गई। उन्हें घोड़े पर दूल्हे की तरह बैठाकर घुमाया गया और विदाई दी गई। इस विदाई समारोह में पूरा गांव शामिल हुआ।

वन विभाग कार्यालय में सोमवार शाम यह विदाई समारोह आयोजित हुआ, जिसमें विभाग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान भार्गव को कार्यालय से घोड़े पर बैठाकर उनके निवास तक ले जाया गया। हिरदेश हरि भार्गव मडियादो के परिक्षेत्र बनने के बाद सबसे पहले परिक्षेत्र अधिकारी के रूप में नियुक्त हुए थे और उनका मडियादो में पांच साल का कार्यकाल रहा। इनकी पदस्थापना के बाद कार्यशैली के चलते वह लोकप्रिय रहे।

मडियादो पन्ना टाइगर रिजर्व का बफर एरिया बनने के यहां होने वाली अवैध कटाई, अवैध उत्खनन, वन्य जीव शिकार जैसे मामलों पर रेंजर भार्गव द्वारा रोक लगाई गई। इसके अलावा इनके नवाचार से क्षेत्र की सूरत बदली। विदाई समारोह में उपस्थित डॉक्टर रामगोपाल सोनी ने बताया कि भार्गव के द्वारा मैदान हो रहे वन क्षेत्र को घने जंगल में तब्दील कर दिया गया।

हटा जेल अधीक्षक नागेंद्र चौधरी ने कहा कि भार्गव के द्वारा जंगल में नवाचार और नीतियां वन क्षेत्र को बढ़ाती है। इसी क्रम में थाना प्रभारी ने बताया कि रेंजर द्वारा मडियादो में वन सुरक्षा वन्यजीव सुरक्षा में इजाफा किया, जिसका नतीजा है कि अब मडियादो हरियाली और घने जंगल के रूप में तब्दील हो गया। इस दौरान कमलेश, अभिषेक जैन, अनमोल छिरोल्या, सुरेश मिश्रा, आत्मा सिंह सहित वन विभाग से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

Posted in MP