केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर – फोटो : अमर उजाला
विस्तार Follow Us
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल एवं युवा मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को भोपाल में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर बड़ा हमला बोला। ठाकुर ने कहा कि यह तो चुनाव में सिर्फ लॉलीपॉप देने आते हैं। झूठी गारंटी है देते हैं। अनुराग ठाकुर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के एमपी आने और गारंटी देने पर बोले कि राजस्थान छत्तीसगढ़ में गारंटी फैल हो गई, वहा चेहरा नहीं दिखा पा रहे। मध्यप्रदेश जब इनकी सरकार थी तब हाहाकार मचा था। यह किसानों के कर्ज ना वहां माफ कर पाए ना यहां ना बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दे पाए। यह तो चुनाव में सिर्फ लॉलीपॉप देने आते हैं। झूठी गारंटी है देते हैं।
हिमाचल में महिलाओं के खाते में नहीं आए पैसे
ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में इनका क्या हाल हुआ। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी इन्होंने गारंटी दी थी कि 1500 रुपए हर महिला के खाते में डालेंगे। आज 10 महीने सरकार के हो गए, लेकिन एक रुपए महिला के खाते में नहीं डाला गया। उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी जी से पूछना चाहता हूं कि यह कौन सा मॉडल है। झूठी गारंटी दो। सत्ता लो उसके बाद गारंटी पूरी मत करो और विकास भी रोक दो। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी का मॉडल फेल हो चुका है।
शिवराज सरकार ने एमपी में लगातार आगे बढ़ाया
शिवराज सिंह चौहान जनता से पूछ रहे हैं फिर से मध्य प्रदेश में शिवराज और केंद्र में मोदी सरकार के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2001 में मध्य प्रदेश बीमारू राज्य था। मध्यप्रदेश को भाजपा की शिवराज सरकार ने लगातार विकास में आगे बढ़ाया है। शिक्षा हो किसान हों। स्वस्थ्य और विकास के लिए काम हुए है। लाडली बहना और लाडली लक्ष्मी सबका मध्यप्रदेश की जनता अच्छा रिस्पॉन्स आ रहा है।
भारत 100 पार भी करेगा।
एशियन गेम में हॉकी टीम के गोल्ड मेडल जीतने पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम को एशियन गेम में स्वर्ण पदक के लिए बधाई। आज तक के सबसे ज्यादा मेडल हम एशियन गेम्स में जीते है। आगे इसको और सुधार करने वाले है। हम मेडल में शतक लगाने के करीब है। एशियन गेम 100 पार की बात हो रही है। मुझे पूरा विश्वास है कल आपको वो खुशखबरी भी मिल जायेगी। भारत 100 पार भी करेगा।
Comments