पति ने पहले पत्नी और बच्चे को जहर खिला दिया फिर खुद भी खा लिया। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर विस्तार Follow Us मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में पत्नी के मायके जाने की जिद ने एक परिवार को जीवन-मौत के संघर्ष पर लाकर खड़ा कर दिया। परेशान पति ने पहले पत्नी और बच्चे को जहर खिला दिया फिर खुद भी खा लिया। तीनों की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया। हालांकि तीनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है।  जानकारी के मुताबिक छतरपुर जिले के ग्राम ज्योराहा का ये मामला है। बताया गया कि यहां रहने वाले 30 वर्षीय महेंद्र पेशे से किसान हैं। उनकी पत्नी रुचि (26) रक्षाबंधन पर्व पर अपने मायके ग्राम पठा जाना चाहती थी। पर किसी कारणवश महेंद्र के पिता श्रीराम ने बहू को मायके जाने से मना कर दिया। रुचि इस बात से नाराज थी और पति महेंद्र से लगातार जिद कर रही थी। इस पर परेशान महेंद्र ने बुधवार सुबह करीब दस बजे पत्नी रुचि और सात साल की पुत्री मानसी को जहरीला पदार्थ खिला दिया और बाद में खुद भी पाउडर गटक लिया। कुछ ही देर में तीनों की हालत बिगड़ने लगी। तीनों को तड़पता देख घरवाले तीनों को लेकर जिला अस्पताल आए। डॉ. जीतेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों की हालत में सुधार हो रहा है।  

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पति ने पहले पत्नी और बच्चे को जहर खिला दिया फिर खुद भी खा लिया। – फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार Follow Us

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में पत्नी के मायके जाने की जिद ने एक परिवार को जीवन-मौत के संघर्ष पर लाकर खड़ा कर दिया। परेशान पति ने पहले पत्नी और बच्चे को जहर खिला दिया फिर खुद भी खा लिया। तीनों की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया। हालांकि तीनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है। 

जानकारी के मुताबिक छतरपुर जिले के ग्राम ज्योराहा का ये मामला है। बताया गया कि यहां रहने वाले 30 वर्षीय महेंद्र पेशे से किसान हैं। उनकी पत्नी रुचि (26) रक्षाबंधन पर्व पर अपने मायके ग्राम पठा जाना चाहती थी। पर किसी कारणवश महेंद्र के पिता श्रीराम ने बहू को मायके जाने से मना कर दिया। रुचि इस बात से नाराज थी और पति महेंद्र से लगातार जिद कर रही थी। इस पर परेशान महेंद्र ने बुधवार सुबह करीब दस बजे पत्नी रुचि और सात साल की पुत्री मानसी को जहरीला पदार्थ खिला दिया और बाद में खुद भी पाउडर गटक लिया। कुछ ही देर में तीनों की हालत बिगड़ने लगी। तीनों को तड़पता देख घरवाले तीनों को लेकर जिला अस्पताल आए। डॉ. जीतेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों की हालत में सुधार हो रहा है।  

Posted in MP