breaking-news-live:-भारत-जल्द-ही-तीसरी-बड़ी-अर्थव्यवस्था-होगा,जोहान्सबर्ग-में-बोले-पीएम-मोदी
मुख्य बातें Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले. लाइव अपडेट Tue, Aug 22, 2023, 10: 06 PM IST 7-10 सितंबर तक भारत का दौरा करेंगे जो बाइडन रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने मंगलवार को एक ब्रीफिंग में बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 20 देशों के समूह के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 7-10 सितंबर तक भारत का दौरा करेंगे. Tue, Aug 22, 2023, 10: 05 PM IST आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था: पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है. जल्द ही भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा. Tue, Aug 22, 2023, 9: 49 PM IST भारत जल्द ही तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जल्दी तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा. उन्होंने कहा कि भारत जल्द 5 ट्रिलियन इकोनोमी बनेगा. Tue, Aug 22, 2023, 9: 08 PM IST 8 से 10 सितंबर तक स्कूल, दिल्ली सरकार और एमसीडी के ऑफिस रहेंगे बंद सीएम अरविंद केजरीवाल ने जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इन तारीखों पर एमसीडी कार्यालयों सहित सभी स्कूल, सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे. Tue, Aug 22, 2023, 8: 05 PM IST पीएम मोदी ने जोहान्सबर्ग में स्वामीनारायण मंदिर के मॉडल का निरीक्षण किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में स्वामीनारायण मंदिर के मॉडल का निरीक्षण किया. मंदिर का निर्माण 2025 तक पूरा हो जाएगा. Tue, Aug 22, 2023, 6: 53 PM IST दिल्ली सरकार के आधिकारी से जुड़े दुष्कर्म मामले में आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया दिल्ली सरकार के आधिकारी से जुड़े दुष्कर्म का मामले में ताजा अपडेट आया है. दोनों आरोपियों-सरकारी अधिकारी और उसकी पत्नी, को तीस हजारी अदालत के ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा. Tue, Aug 22, 2023, 5: 24 PM IST पीएम नरेंद्र मोदी जोहान्सबर्ग पहुंचे 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंच गये हैं. Tue, Aug 22, 2023, 3: 16 PM IST चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिग के लिए अदा की गयी नमाज लखनऊ के इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में आज चंद्रयान -3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए आज नमाज अदा की गयी. गौरतलब है कि कल शाम चंद्रयान-3 चांद की धरती पर साॅफ्ट लैंडिंग करेगा. चंद्रयान-2 की साॅफ्ट लैंडिंग सफल नहीं हो पायी थी. Tue, Aug 22, 2023, 2: 48 PM IST भारत के विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने इतिहास रचा चंद्रयान 3 मिशन पर केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने कहा कि भारत के विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने इतिहास रचा है. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है और अब हमारा प्रयास है कि चांद पर भी तिरंगा फहराए. Tue, Aug 22, 2023, 12: 53 PM IST कर्नाटक में कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने पर किसान आक्रोशित, पुलिस के साथ झड़प कर्नाटक के मांड्या में किसान संगठनों और पुलिस के बीच झड़प हुई. पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया. किसान संगठनों ने तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने के विरोध में बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस राजमार्ग को अवरुद्ध करने और विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है. Tue, Aug 22, 2023, 10: 20 AM IST अपनी मांगों को लेकर संगरूर में थाने के बाहर किसानों का प्रदर्शन भारतीय किसान एकता के तत्वावधान में किसान अपनी कई मांगों को लेकर संगरूर के लोंगोवाल पुलिस स्टेशन के बाहर बैठे हैं. Tue, Aug 22, 2023, 10: 07 AM IST अंबासमुद्रम हिरासत यातना मामले में मदुरै पीठ ने तमिलनाडु सरकार को हलफनामा दायर करने का दिया निर्देश मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै पीठ ने राज्य सरकार को अंबासमुद्रम हिरासत यातना मामले के पीड़ितों में से एक अरुणकुमार द्वारा दायर याचिकाओं पर विस्तृत जवाबी हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है. अरुणकुमार ने याचिका दायर कर कहा कि पुलिस ने झूठा मामला दर्ज कर और अंबासमुद्रम पुलिस स्टेशन में अवैध रूप से हिरासत में लेकर उनके साथ क्रूरतापूर्वक मारपीट की. मामले की जांच फिलहाल सीबीसीआईडी पुलिस कर रही है. Tamil Nadu | Madurai bench of the Madras High Court has directed the state government to file detailed counter affidavits on petitions filed by Arunkumar, one of the victims of the Ambasamudram custodial torture case. Arunkumar filed a petition stating that the Police brutally… pic.twitter.com/74fjmCmjt0 — ANI (@ANI) August 22, 2023 Tue, Aug 22, 2023, 9: 33 AM IST कोयम्बटूर के एक कलाकार ने 4 ग्राम सोने से तैयार किया चंद्रयान 3 का मॉडल तमिलनाडु के कोयम्बटूर के एक लघु कलाकार ने 4 ग्राम सोने का उपयोग करके चंद्रयान 3 का 1.5 इंच लंबा मॉडल डिजाइन किया है. मालूम हो चंद्रयान-3 का लूनर लैंडर विक्रम कल, 23 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए पूरी तरह तैयार है. #WATCH तमिलनाडु: कोयम्बटूर के एक लघु कलाकार ने 4 ग्राम सोने का उपयोग करके चंद्रयान 3 का 1.5 इंच लंबा मॉडल डिजाइन किया है। चंद्रयान-3 का लूनर लैंडर विक्रम कल, 23 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए पूरी तरह तैयार है।#Chandrayaan3 pic.twitter.com/r4RBUp5ofG — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2023 Tue, Aug 22, 2023, 8: 44 AM IST जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर आईईडी बरामद, निष्क्रिय किया गया जम्मू के बाहरी इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा लगाए गए एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का सुरक्षा बलों ने पता लगाया और उसे निष्क्रिय कर दिया, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई. जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कोहली ने कहा, जम्मू में नगरोटा के पंजरैन इलाके में राजमार्ग के किनारे एक संदिग्ध वस्तु देखी गई. वस्तु की तकनीकी जांच तुरंत शुरू की गई. कोहली के मुताबिक, संदिग्ध वस्तु दिखने के बाद राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया. Tue, Aug 22, 2023, 7: 30 AM IST PM मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए साउथ अफ्रीका रवाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए साउथ अफ्रीका रवाना हो गये हैं. #WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi departs for Johannesburg, South Africa. He is visiting South Africa from 22-24 August at the invitation of President Cyril Ramaphosa to attend the 15th BRICS Summit being held in Johannesburg under the South African Chairmanship. pic.twitter.com/hRy220autL — ANI (@ANI) August 22, 2023 Tue, Aug 22, 2023, 7: 01 AM IST त्रिपुरा से 10 करोड़ रुपये की 1.3 किलोग्राम हेरोइन जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार त्रिपुरा पुलिस ने कल 10 करोड़ रुपये मूल्य की 1.3 किलोग्राम हेरोइन जब्त की और तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया. गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए हमने उत्तरी त्रिपुरा जिले के चुराइबारी में एक नाका लगाया और वाहन को रोका. वाहन से 1.3 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसे साबुन के डिब्बे में रखा गया था. Tue, Aug 22, 2023, 7: 01 AM IST साउथ अफ्रीका रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने किया ट्वीट मैं दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में जोहान्सबर्ग में आयोजित होने वाले 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर 22-24 अगस्त 2023 तक दक्षिण अफ्रीका गणराज्य का दौरा कर रहा हूं. मैं जोहान्सबर्ग में मौजूद कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने का भी उत्सुक हूं. ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस के निमंत्रण पर मैं 25 अगस्त 2023 को दक्षिण अफ्रीका से एथेंस, ग्रीस की यात्रा करूंगा. इस प्राचीन भूमि की यह मेरी पहली यात्रा होगी. मुझे 40 साल बाद ग्रीस की यात्रा करने वाला पहला भारतीय प्रधानमंत्री होने का सम्मान मिला है. JharkhandBreaking NewsPublished Date Tue, Aug 22, 2023, 10: 06 PM IST

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

लाइव अपडेट

Tue, Aug 22, 2023, 10: 06 PM IST

7-10 सितंबर तक भारत का दौरा करेंगे जो बाइडन

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने मंगलवार को एक ब्रीफिंग में बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 20 देशों के समूह के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 7-10 सितंबर तक भारत का दौरा करेंगे.

Tue, Aug 22, 2023, 10: 05 PM IST

आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था: पीएम मोदी

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है. जल्द ही भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा.

Tue, Aug 22, 2023, 9: 49 PM IST

भारत जल्द ही तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जल्दी तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा. उन्होंने कहा कि भारत जल्द 5 ट्रिलियन इकोनोमी बनेगा.

Tue, Aug 22, 2023, 9: 08 PM IST

8 से 10 सितंबर तक स्कूल, दिल्ली सरकार और एमसीडी के ऑफिस रहेंगे बंद

सीएम अरविंद केजरीवाल ने जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इन तारीखों पर एमसीडी कार्यालयों सहित सभी स्कूल, सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे.

Tue, Aug 22, 2023, 8: 05 PM IST

पीएम मोदी ने जोहान्सबर्ग में स्वामीनारायण मंदिर के मॉडल का निरीक्षण किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में स्वामीनारायण मंदिर के मॉडल का निरीक्षण किया. मंदिर का निर्माण 2025 तक पूरा हो जाएगा.

Tue, Aug 22, 2023, 6: 53 PM IST

दिल्ली सरकार के आधिकारी से जुड़े दुष्कर्म मामले में आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

दिल्ली सरकार के आधिकारी से जुड़े दुष्कर्म का मामले में ताजा अपडेट आया है. दोनों आरोपियों-सरकारी अधिकारी और उसकी पत्नी, को तीस हजारी अदालत के ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा.

Tue, Aug 22, 2023, 5: 24 PM IST

पीएम नरेंद्र मोदी जोहान्सबर्ग पहुंचे

15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंच गये हैं.

Tue, Aug 22, 2023, 3: 16 PM IST

चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिग के लिए अदा की गयी नमाज

लखनऊ के इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में आज चंद्रयान -3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए आज नमाज अदा की गयी. गौरतलब है कि कल शाम चंद्रयान-3 चांद की धरती पर साॅफ्ट लैंडिंग करेगा. चंद्रयान-2 की साॅफ्ट लैंडिंग सफल नहीं हो पायी थी.

Tue, Aug 22, 2023, 2: 48 PM IST

भारत के विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने इतिहास रचा

चंद्रयान 3 मिशन पर केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने कहा कि भारत के विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने इतिहास रचा है. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है और अब हमारा प्रयास है कि चांद पर भी तिरंगा फहराए.

Tue, Aug 22, 2023, 12: 53 PM IST

कर्नाटक में कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने पर किसान आक्रोशित, पुलिस के साथ झड़प

कर्नाटक के मांड्या में किसान संगठनों और पुलिस के बीच झड़प हुई. पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया. किसान संगठनों ने तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने के विरोध में बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस राजमार्ग को अवरुद्ध करने और विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है.

Tue, Aug 22, 2023, 10: 20 AM IST

अपनी मांगों को लेकर संगरूर में थाने के बाहर किसानों का प्रदर्शन

भारतीय किसान एकता के तत्वावधान में किसान अपनी कई मांगों को लेकर संगरूर के लोंगोवाल पुलिस स्टेशन के बाहर बैठे हैं.

Tue, Aug 22, 2023, 10: 07 AM IST

अंबासमुद्रम हिरासत यातना मामले में मदुरै पीठ ने तमिलनाडु सरकार को हलफनामा दायर करने का दिया निर्देश

मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै पीठ ने राज्य सरकार को अंबासमुद्रम हिरासत यातना मामले के पीड़ितों में से एक अरुणकुमार द्वारा दायर याचिकाओं पर विस्तृत जवाबी हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है. अरुणकुमार ने याचिका दायर कर कहा कि पुलिस ने झूठा मामला दर्ज कर और अंबासमुद्रम पुलिस स्टेशन में अवैध रूप से हिरासत में लेकर उनके साथ क्रूरतापूर्वक मारपीट की. मामले की जांच फिलहाल सीबीसीआईडी पुलिस कर रही है.

Tamil Nadu | Madurai bench of the Madras High Court has directed the state government to file detailed counter affidavits on petitions filed by Arunkumar, one of the victims of the Ambasamudram custodial torture case.

Arunkumar filed a petition stating that the Police brutally… pic.twitter.com/74fjmCmjt0

— ANI (@ANI) August 22, 2023

Tue, Aug 22, 2023, 9: 33 AM IST

कोयम्बटूर के एक कलाकार ने 4 ग्राम सोने से तैयार किया चंद्रयान 3 का मॉडल

तमिलनाडु के कोयम्बटूर के एक लघु कलाकार ने 4 ग्राम सोने का उपयोग करके चंद्रयान 3 का 1.5 इंच लंबा मॉडल डिजाइन किया है. मालूम हो चंद्रयान-3 का लूनर लैंडर विक्रम कल, 23 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए पूरी तरह तैयार है.

#WATCH तमिलनाडु: कोयम्बटूर के एक लघु कलाकार ने 4 ग्राम सोने का उपयोग करके चंद्रयान 3 का 1.5 इंच लंबा मॉडल डिजाइन किया है।

चंद्रयान-3 का लूनर लैंडर विक्रम कल, 23 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए पूरी तरह तैयार है।#Chandrayaan3 pic.twitter.com/r4RBUp5ofG

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2023

Tue, Aug 22, 2023, 8: 44 AM IST

जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर आईईडी बरामद, निष्क्रिय किया गया

जम्मू के बाहरी इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा लगाए गए एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का सुरक्षा बलों ने पता लगाया और उसे निष्क्रिय कर दिया, जिससे एक बड़ी त्रासदी टल गई. जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कोहली ने कहा, जम्मू में नगरोटा के पंजरैन इलाके में राजमार्ग के किनारे एक संदिग्ध वस्तु देखी गई. वस्तु की तकनीकी जांच तुरंत शुरू की गई. कोहली के मुताबिक, संदिग्ध वस्तु दिखने के बाद राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया.

Tue, Aug 22, 2023, 7: 30 AM IST

PM मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए साउथ अफ्रीका रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए साउथ अफ्रीका रवाना हो गये हैं.

#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi departs for Johannesburg, South Africa.

He is visiting South Africa from 22-24 August at the invitation of President Cyril Ramaphosa to attend the 15th BRICS Summit being held in Johannesburg under the South African Chairmanship. pic.twitter.com/hRy220autL

— ANI (@ANI) August 22, 2023

Tue, Aug 22, 2023, 7: 01 AM IST

त्रिपुरा से 10 करोड़ रुपये की 1.3 किलोग्राम हेरोइन जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

त्रिपुरा पुलिस ने कल 10 करोड़ रुपये मूल्य की 1.3 किलोग्राम हेरोइन जब्त की और तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया. गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए हमने उत्तरी त्रिपुरा जिले के चुराइबारी में एक नाका लगाया और वाहन को रोका. वाहन से 1.3 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसे साबुन के डिब्बे में रखा गया था.

Tue, Aug 22, 2023, 7: 01 AM IST

साउथ अफ्रीका रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने किया ट्वीट

मैं दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में जोहान्सबर्ग में आयोजित होने वाले 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर 22-24 अगस्त 2023 तक दक्षिण अफ्रीका गणराज्य का दौरा कर रहा हूं. मैं जोहान्सबर्ग में मौजूद कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने का भी उत्सुक हूं. ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस के निमंत्रण पर मैं 25 अगस्त 2023 को दक्षिण अफ्रीका से एथेंस, ग्रीस की यात्रा करूंगा. इस प्राचीन भूमि की यह मेरी पहली यात्रा होगी. मुझे 40 साल बाद ग्रीस की यात्रा करने वाला पहला भारतीय प्रधानमंत्री होने का सम्मान मिला है.

JharkhandBreaking NewsPublished Date

Tue, Aug 22, 2023, 10: 06 PM IST