rewa-news: आर्मी-जवान-की-सड़क-हादसे-में-मौत,-एक-दिन-पहले-ही-बना-था-पिता,-पल-भर-में-मातम-में-बदल-गईं-खुशियां
सैन्य सम्मान के साथ किया गया आर्मी जवान का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us रीवा में शनिवार की शाम सामान थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक आर्मी जवान की दुखद मौत हो गई। हादसे के एक दिन पहले शुक्रवार को ही जवान बेटे का पिता बना था। उसकी पत्नी ने संजय गांधी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। इसी दौरान आर्मी जवान अस्पताल से घर की ओर जा रहा था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित हुई और वह ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल आर्मी जवान को गंभीर हालात में संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार सड़क हादसे का शिकार हुआ आर्मी जवान रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र स्थित बदवार गांव का रहने वाला था। 30 वर्षीय आर्मी जवान सनी पटेल असम में कांस्टेबल के पद पर पोस्टेड थे। पत्नी की डिलेवरी की खबर सुनकर वह छुट्टी लेकर रीवा अपने गांव बदवार आए हुए थे। परिवार में बेटे के जन्म के बाद खुशियों का माहौल था, लेकिन दुखद हादसे ने खुशियों के पल को मातम में बदल दिया। गाय को बचाने के दौरान हुआ हादसा पुलिस के मुताबिक आर्मी जवान सनी पटेल जैसे ही सामान थाना क्षेत्र स्थित नए बस स्टैंड के समीप पहुंचे और सामने से जा रहे ट्रक के बाएं ओर से आगे निकलकर मुड़ने का प्रयास किया तो सामने अचानक गाय आ गई। जवान ने गाय को बचाते हुए बाइक निकालने की कोशिश की तभी उनकी बाइक अनियंत्रित हो कर ट्रक से टकरा गई और वह ट्रक के चपेट में आ गए। दर्दनाक हादसे में सेना के जवान सनी पटेल बुरी तरह घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। तत्काल मौके पर पहुंचीं पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल जवान को गंभीर हालात में संजय गांधी अस्पताल ले जाकर कर भर्ती करवाया जहां उपचार के दौरान देर आर्मी जवान ने की मौत हो गई। सैन्य सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार रविवार को आर्मी जवान सनी पटेल का संजय गांधी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद पार्थिव शरीर को गृह ग्राम बदवार ले जाया गया। रविवार दोपहर प्रयागराज आर्मी के अन्य अफसर सड़क हादसे में जान गवाने वाले आर्मी जवान सनी पटेल के गांव बदवार पहुंचे, जहां सैन्य सम्मान के साथ आर्मी जवान को सभी ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस दौरान गुढ़ तसीलदार तेजपति सिंह और गुढ़ थाना प्रभारी प्रवीण सिंह उपाध्याय सहित अन्य अफसरों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद में सैन्य सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर आर्मी जवान का अन्तिम संस्कार किया गया। आर्मी जवान की  पत्नी अभी भी अस्पताल में भर्ती है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सैन्य सम्मान के साथ किया गया आर्मी जवान का अंतिम संस्कार – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

रीवा में शनिवार की शाम सामान थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक आर्मी जवान की दुखद मौत हो गई। हादसे के एक दिन पहले शुक्रवार को ही जवान बेटे का पिता बना था। उसकी पत्नी ने संजय गांधी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। इसी दौरान आर्मी जवान अस्पताल से घर की ओर जा रहा था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित हुई और वह ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल आर्मी जवान को गंभीर हालात में संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार सड़क हादसे का शिकार हुआ आर्मी जवान रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र स्थित बदवार गांव का रहने वाला था। 30 वर्षीय आर्मी जवान सनी पटेल असम में कांस्टेबल के पद पर पोस्टेड थे। पत्नी की डिलेवरी की खबर सुनकर वह छुट्टी लेकर रीवा अपने गांव बदवार आए हुए थे। परिवार में बेटे के जन्म के बाद खुशियों का माहौल था, लेकिन दुखद हादसे ने खुशियों के पल को मातम में बदल दिया।

गाय को बचाने के दौरान हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक आर्मी जवान सनी पटेल जैसे ही सामान थाना क्षेत्र स्थित नए बस स्टैंड के समीप पहुंचे और सामने से जा रहे ट्रक के बाएं ओर से आगे निकलकर मुड़ने का प्रयास किया तो सामने अचानक गाय आ गई। जवान ने गाय को बचाते हुए बाइक निकालने की कोशिश की तभी उनकी बाइक अनियंत्रित हो कर ट्रक से टकरा गई और वह ट्रक के चपेट में आ गए। दर्दनाक हादसे में सेना के जवान सनी पटेल बुरी तरह घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। तत्काल मौके पर पहुंचीं पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल जवान को गंभीर हालात में संजय गांधी अस्पताल ले जाकर कर भर्ती करवाया जहां उपचार के दौरान देर आर्मी जवान ने की मौत हो गई।

सैन्य सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
रविवार को आर्मी जवान सनी पटेल का संजय गांधी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद पार्थिव शरीर को गृह ग्राम बदवार ले जाया गया। रविवार दोपहर प्रयागराज आर्मी के अन्य अफसर सड़क हादसे में जान गवाने वाले आर्मी जवान सनी पटेल के गांव बदवार पहुंचे, जहां सैन्य सम्मान के साथ आर्मी जवान को सभी ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस दौरान गुढ़ तसीलदार तेजपति सिंह और गुढ़ थाना प्रभारी प्रवीण सिंह उपाध्याय सहित अन्य अफसरों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद में सैन्य सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर आर्मी जवान का अन्तिम संस्कार किया गया। आर्मी जवान की  पत्नी अभी भी अस्पताल में भर्ती है।

Posted in MP