morena:-सरकारी-जमीन-को-लेकर-दो-पक्षों-के-चली-गोलियां,-दो-घायल,-थाना-प्रभारी-पर-रिश्वत-मांगने-का-आरोप
घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती। - फोटो : Amar Ujala Digital विस्तार Follow Us सरकारी जमीन को लेकर आज सुबह दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। फायरिंग के दौरान गोली लगने से दो युवक घायल हुए हैं। घायलों में से एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से ग्वालियर के लिए रेफर किया गया है। घटना निरार थाना क्षेत्र स्थित चाचुल गांव की है। एक फरियादी पक्ष ने थाना प्रभारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  जानकारी के अनुसार निरार थाना क्षेत्र स्थित चाचुल गांव निवासी मातादीन गुर्जर और रामलखन गुर्जर के बीच सरकारी जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। दोनों पक्ष इस जमीन पर अपना-अपना हक जता रहे थे। इसी बात को लेकर दो दिन पहले दोनों पक्षो के बीच लाठियां भी चली थीं। आज सुबह पुनः इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच गोली चल गईं। फायरिंग के दौरान गोली लगने से दोनों ओर से एक-एक घायल हुआ हैं।  घायलों के नाम हरिओम गुर्जर पुत्र पप्पू गुर्जर तथा वीरबल गुर्जर पुत्र अजमेर गुर्जर बताए गए हैं। इनमें से हरिओम गुर्जर को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल से ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया है। फरियादी मातादीन गुर्जर का आरोप है थाने की शह पर यह गोलीकांड हुआ है। दो दिन पहले वे झगड़े की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे थे, तब थाना प्रभारी ने रिश्वत की डिमांड करते हुए उनको थाने से भगा दिया था। आज सुबह करीब एक दर्जन से अधिक आरोपियों ने हथियारों से लेश होकर उनके घर को घेर लिया था। बकीला की गोली लगने से पप्पू घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती। – फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार Follow Us

सरकारी जमीन को लेकर आज सुबह दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। फायरिंग के दौरान गोली लगने से दो युवक घायल हुए हैं। घायलों में से एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से ग्वालियर के लिए रेफर किया गया है। घटना निरार थाना क्षेत्र स्थित चाचुल गांव की है। एक फरियादी पक्ष ने थाना प्रभारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जानकारी के अनुसार निरार थाना क्षेत्र स्थित चाचुल गांव निवासी मातादीन गुर्जर और रामलखन गुर्जर के बीच सरकारी जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। दोनों पक्ष इस जमीन पर अपना-अपना हक जता रहे थे। इसी बात को लेकर दो दिन पहले दोनों पक्षो के बीच लाठियां भी चली थीं। आज सुबह पुनः इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच गोली चल गईं। फायरिंग के दौरान गोली लगने से दोनों ओर से एक-एक घायल हुआ हैं। 

घायलों के नाम हरिओम गुर्जर पुत्र पप्पू गुर्जर तथा वीरबल गुर्जर पुत्र अजमेर गुर्जर बताए गए हैं। इनमें से हरिओम गुर्जर को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल से ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया है। फरियादी मातादीन गुर्जर का आरोप है थाने की शह पर यह गोलीकांड हुआ है। दो दिन पहले वे झगड़े की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे थे, तब थाना प्रभारी ने रिश्वत की डिमांड करते हुए उनको थाने से भगा दिया था। आज सुबह करीब एक दर्जन से अधिक आरोपियों ने हथियारों से लेश होकर उनके घर को घेर लिया था। बकीला की गोली लगने से पप्पू घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Posted in MP