लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
राजगढ़ जिले में दंपती के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। एक का शव फांसी पर लटका मिला, तो एक का शव दूसरे कमरे में पड़ा था। छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर दोनों ने जान दे दी। पुलिस घटना के पीछे की वजह तलाश रही है। सांकेतिक तस्वीर – फोटो : अमर उजाला
विस्तार Follow Us
राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ नगर में सोमवार अल सुबह चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। दंपती ने अपनी जान दे दी। बच्चे जब स्कूल जाने के लिए उठे तो माता-पिता के शव देखकर वे रोने लगे। बच्चों की सूचना पाकर पहुंचे बड़े पिताजी ने पुलिस को खबर की। दंपती ने क्यों जान दी, इसके पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है।
नरसिंहगढ़ थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि सुबह 7 बजे के लगभग हमें सूचना मिली कि नगर के जयस्तंभ चौराहे के पास निवास करने वाले 39 वर्षीय भंवरलाल ओझा का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है व उनकी 35 वर्षीय पत्नी का शव घर के दूसरे कमरे में पड़ा है। उक्त सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की गई है। दोनों की मौत के मामले में कारण फिलहाल अज्ञात है।
उन्होंने बताया कि मृतकों के दो बच्चे हैं, जिसमें एक लड़के की उम्र 10 वर्ष व दुसरे लड़के की उम्र 5 वर्ष है। सुबह 10 वर्षीय बालक जब स्कूल जाने के लिए सोकर उठा तो उसी ने यह घाटनक्रम देखा और अपने बड़े पापा को बुलाया और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
Comments