vidisha:-बेतवा-में-बढ़ने-लगा-मगरमच्छों-का-कुनबा,-खेत-तक-पहुंचने-लगे,-मजदूरों-ने-मगरमच्छ-के-दो-बच्चों-को-पकड़ा
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें गंजबासौदा से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सकरौली के पास धान के खेत में काम करते समय मजदूरों को तीन मगरमच्छ के बच्चे मिले हैं। जिन्हें मजदूरों ने दो बच्चों को बाल्टी में भर लिया, जबकि एक बच्चा भाग निकला।  गंजबासौदा इलाके की बेतवा नदी में मगरमच्छों का कुनबा बढ़ने लगा है। - फोटो : सोशल मीडिया विस्तार Follow Us विदिशा जिले के गंजबासौदा शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम सकरौली में खेत पर काम करते हुए मजदूरों को दो मगरमच्छ के बच्चे मिले हैं। सूचना पर वन विभाग द्वारा मगरमच्छ के बच्चों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह छोड़ा गया। विदिशा जिला मुख्यालय से होती हुई बेतवा नदी गंजबासौदा से निकलती है। विदिशा सहित गंजबासौदा की बेतवा नदी में मगरमच्छों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। मगरमच्छ के बच्चे मिलने से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब इनकी संख्या में इजाफा होने लगा है। शुक्रवार शाम गंजबासौदा से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सकरौली के पास धान के खेत में काम करते समय मजदूरों को तीन मगरमच्छ के बच्चे मिले हैं। जिन्हें मजदूरों ने दो बच्चों को बाल्टी में भर लिया, जबकि एक बच्चा भाग निकला। खेत मालिक ने वन विभाग को को सूचना देकर बुलाया। वन रक्षक सचिन रघुवंशी, प्रथम जैन और वाहन चालक चुन्नीलाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने मगरमच्छ के बच्चों को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। जिन्हें बाद में वन कर्मियों ने बर्री घाट पर बेतवा नदी में छोड़ दिया गया। 

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें

गंजबासौदा से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सकरौली के पास धान के खेत में काम करते समय मजदूरों को तीन मगरमच्छ के बच्चे मिले हैं। जिन्हें मजदूरों ने दो बच्चों को बाल्टी में भर लिया, जबकि एक बच्चा भाग निकला।  गंजबासौदा इलाके की बेतवा नदी में मगरमच्छों का कुनबा बढ़ने लगा है। – फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार Follow Us

विदिशा जिले के गंजबासौदा शहर से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम सकरौली में खेत पर काम करते हुए मजदूरों को दो मगरमच्छ के बच्चे मिले हैं। सूचना पर वन विभाग द्वारा मगरमच्छ के बच्चों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह छोड़ा गया।

विदिशा जिला मुख्यालय से होती हुई बेतवा नदी गंजबासौदा से निकलती है। विदिशा सहित गंजबासौदा की बेतवा नदी में मगरमच्छों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। मगरमच्छ के बच्चे मिलने से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब इनकी संख्या में इजाफा होने लगा है। शुक्रवार शाम गंजबासौदा से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सकरौली के पास धान के खेत में काम करते समय मजदूरों को तीन मगरमच्छ के बच्चे मिले हैं। जिन्हें मजदूरों ने दो बच्चों को बाल्टी में भर लिया, जबकि एक बच्चा भाग निकला। खेत मालिक ने वन विभाग को को सूचना देकर बुलाया। वन रक्षक सचिन रघुवंशी, प्रथम जैन और वाहन चालक चुन्नीलाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने मगरमच्छ के बच्चों को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। जिन्हें बाद में वन कर्मियों ने बर्री घाट पर बेतवा नदी में छोड़ दिया गया। 

Posted in MP