mp-news:-राहुल-गांधी-को-कोर्ट-से-राहत-मिलने-पर-भोपाल-में-कांग्रेस-ने-मनाया-जश्न
भोपाल कांग्रेस मुख्यालय पर मना जश्न - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। इस राहत से कांग्रेस में खुशी की लहर है। भोपाल में कांग्रेस मुख्यालय में  जश्न का महौल देखने को मिला। कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। कांग्रेसी ढोल की थाप पर जमकर थिरके। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि न्यायालय के इस निर्णय से देश में न्यायपालिका के प्रति जनता में सम्मान और भरोसा दोनों बढ़ेंगे। कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस नेताओं ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी की। वहीं, कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोनू सक्सेना के नेतृत्व में रोशनपुरा चौराहा पर भी जश्न मनाया गया। इस अवसर पर कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि देश में लोकतंत्र की आवाज, जन-जन के चहेते और कांग्रेस के सम्मानित नेता राहुल गांधी को माननीय उच्चतम न्यायालय से सजा में राहत मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं। माननीय न्यायालय के इस फैसले से न्यायपालिका के प्रति देश की जनता का सम्मान और भरोसा दोनों बढ़ेंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि अंतिम फैसला भी राहुल गांधी के पक्ष में आएगा और देश में लोकतंत्र मजबूत होगा। वहीं, कांग्रेस नेता अरुण यादव ने लिखा कि सत्य आकाश में जगमगाता हुआ वह सूरज है, जो असत्य से भरे अंधेरे के अस्त होते ही अंतत: उदय हो ही जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम की टिप्पणी पर मानहानि के मामले में हमारे नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। सत्य की जीत हुई। वहीं, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला है। राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद उनकी सदस्यता लोकसभा में बहाल होगी। इस जीत से विपक्षी एकता को भी बल मिलेगा

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भोपाल कांग्रेस मुख्यालय पर मना जश्न – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। इस राहत से कांग्रेस में खुशी की लहर है। भोपाल में कांग्रेस मुख्यालय में  जश्न का महौल देखने को मिला। कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। कांग्रेसी ढोल की थाप पर जमकर थिरके। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि न्यायालय के इस निर्णय से देश में न्यायपालिका के प्रति जनता में सम्मान और भरोसा दोनों बढ़ेंगे।

कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस नेताओं ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी की। वहीं, कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोनू सक्सेना के नेतृत्व में रोशनपुरा चौराहा पर भी जश्न मनाया गया। इस अवसर पर कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि देश में लोकतंत्र की आवाज, जन-जन के चहेते और कांग्रेस के सम्मानित नेता राहुल गांधी को माननीय उच्चतम न्यायालय से सजा में राहत मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं। माननीय न्यायालय के इस फैसले से न्यायपालिका के प्रति देश की जनता का सम्मान और भरोसा दोनों बढ़ेंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि अंतिम फैसला भी राहुल गांधी के पक्ष में आएगा और देश में लोकतंत्र मजबूत होगा।

वहीं, कांग्रेस नेता अरुण यादव ने लिखा कि सत्य आकाश में जगमगाता हुआ वह सूरज है, जो असत्य से भरे अंधेरे के अस्त होते ही अंतत: उदय हो ही जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम की टिप्पणी पर मानहानि के मामले में हमारे नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। सत्य की जीत हुई। वहीं, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला है। राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद उनकी सदस्यता लोकसभा में बहाल होगी। इस जीत से विपक्षी एकता को भी बल मिलेगा

Posted in MP