mp-news:-जनता-के-सुझाव-से-तैयार-होगा-भाजपा-का-घोषणा-पत्र,-समिति-की-पहली-बैठक-में-कई-मुद्दों-पर-हुई-चर्चा
भाजपा की घोषणा पत्र समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जनता के सुझाव से अपना घोषणा पत्र बनाएंगी। इसके लिए जनता के बीच जाकर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से उनकी राय और सुझाव लिए जाएंगे। भाजपा की घोषणा पत्र समिति की पहली बैठक मंगलवार पार्टी मुख्यालय में हुई। समिति के अध्यक्ष जयंत मलैया के नेतृत्व में कई मु्द्दों पर चर्चा हुई।  जनता के बीच जाकर पूछेंगे अपेक्षाएं  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत अन्य नेता बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद वीडी शर्मा ने बताया कि भाजपा के घोषणा पत्र में जन आकांक्षाओं को शामिल किया जाएगा। इसके लिए समाज के नीचे तक हम जनता के बीच जाएंगे। उनसे उनकी अपेक्षाएं पूछेंगे। इसके साथ ही अलग-अलग वेबसाइट, वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से जनता की राय ली जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ लेवल से जन आकांक्षओं को लिया जाएगा। इसमें समाज के प्रबुद्ध जनों को जोड़ा जाएगा।   शाह करेंगे घोषणा पत्र लांच  शर्मा ने कहा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित मध्य प्रदेश बनाया। अब मध्य प्रदेश स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनेगा। इस परिकल्पना पर भाजपा की मेनिफेस्टो की कमेटी कई बिन्दुओं पर विचार किया है। घोषणा पत्र की ऑफिशियल लांचिंग अमित शाह करेंगे। शर्मा ने कहा कि आज प्रारंभिक चर्चा हुई है। चर्चा होने के बाद जो आवश्यक चीजें होगी। समिति उस पर स्वतंत्र तौर पर विचार करेगी।     जयंत मलैया के नेतृत्व में बनी है कमेटी  भाजपा ने पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के नेतृत्व में घोषणा पत्र समिति बनाई है। इस समिति में प्रभात झा को सह प्रमुख बनाया गया है। समिति में 19 सदस्य है, जो भाजपा का घोषणा पत्र तैयार करेंगे।  

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा की घोषणा पत्र समिति की बैठक – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जनता के सुझाव से अपना घोषणा पत्र बनाएंगी। इसके लिए जनता के बीच जाकर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से उनकी राय और सुझाव लिए जाएंगे। भाजपा की घोषणा पत्र समिति की पहली बैठक मंगलवार पार्टी मुख्यालय में हुई। समिति के अध्यक्ष जयंत मलैया के नेतृत्व में कई मु्द्दों पर चर्चा हुई। 

जनता के बीच जाकर पूछेंगे अपेक्षाएं 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत अन्य नेता बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद वीडी शर्मा ने बताया कि भाजपा के घोषणा पत्र में जन आकांक्षाओं को शामिल किया जाएगा। इसके लिए समाज के नीचे तक हम जनता के बीच जाएंगे। उनसे उनकी अपेक्षाएं पूछेंगे। इसके साथ ही अलग-अलग वेबसाइट, वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से जनता की राय ली जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ लेवल से जन आकांक्षओं को लिया जाएगा। इसमें समाज के प्रबुद्ध जनों को जोड़ा जाएगा।  

शाह करेंगे घोषणा पत्र लांच 
शर्मा ने कहा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित मध्य प्रदेश बनाया। अब मध्य प्रदेश स्वर्णिम मध्य प्रदेश बनेगा। इस परिकल्पना पर भाजपा की मेनिफेस्टो की कमेटी कई बिन्दुओं पर विचार किया है। घोषणा पत्र की ऑफिशियल लांचिंग अमित शाह करेंगे। शर्मा ने कहा कि आज प्रारंभिक चर्चा हुई है। चर्चा होने के बाद जो आवश्यक चीजें होगी। समिति उस पर स्वतंत्र तौर पर विचार करेगी। 
  
जयंत मलैया के नेतृत्व में बनी है कमेटी 
भाजपा ने पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के नेतृत्व में घोषणा पत्र समिति बनाई है। इस समिति में प्रभात झा को सह प्रमुख बनाया गया है। समिति में 19 सदस्य है, जो भाजपा का घोषणा पत्र तैयार करेंगे।  

Posted in MP