विस्तार Follow Us
शहडोल जिले के देवलोंद थाना क्षेत्र के एक गांव के नाले में आठ वर्षीय बच्चा बह गया। नाले में तेज बहाव था। 24 घंटे बाद बच्चे का शव घटनास्थल से दो किमी दूर बरामद किया गया है।
जानकारी के मुताबिक मामला देवलोंद थाना इलाके के ग्राम बोकरी का मामला है। पुलिस ने बताया कि रविवार को गांव में औन्धी नाला के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। नाले में अचानक पानी का बहुत तेज होने की वजह से आठ वर्षीय बालक प्रिंस कुशवाहा बह गया। साथ में खेल रहे अन्य बच्चों ने इसकी खबर परिजनों को दी। परिजनों को खबर लगते ही मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 24 घंटे बाद प्रिंस कुशवाहा का शव घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर मिला है। शव का पोसटमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Comments