mp-politics:-इंदौर-में-बजेगी-चुनावी-रणभेरी,-एक-ही-दिन-शहर-में-रहेंगे-अमित-शाह,-कमलनाथ-और-कन्हैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 27 Jul 2023 04: 49 PM IST लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें मध्य प्रदेश में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इंदौर में 30 जुलाई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और युवा चेहरा कन्हैया कुमार अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।    इंदौर में 30 जुलाई को अमित शाह, मलनाथ और कन्हैया कुमार रहेंगे। - फोटो : सोशल मीडिया विस्तार Follow Us भोपाल में मध्य प्रदेश के नेताओं की लगाम कसने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री और विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ की कमान संभालने वाले अमित शाह रविवार यानी 30 जुलाई को बूथ कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। उनका मकसद कार्यकर्ताओं को संदेश देना है कि हम सिर्फ नेताओं के भरोसे नहीं हैं। चुनाव जिताने की असली ताकत कार्यकर्ता होते हैं। मध्यप्रदेश में मैदानी कार्यकर्ताओं का प्रदेश के बड़े नेताओं से नाराज होने का फीडबैक लगातार केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच रहा है। इसी के बाद दिल्ली के नेताओं की प्रदेश में सक्रियता बढ़ी है।       रविवार को ही इंदौर में कांग्रेस का भी बड़ा आयोजन है। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा कमलनाथ आदिवासी महापंचायत के माध्यम से आदिवासी युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कमलनाथ महिला कांग्रेस के आयोजन में भी शामिल होंगे। विधायक संजय शुक्ला के रुद्राभिषेक आयोजन में भी अनुष्ठान करेंगे।       मालवा-निमाड़ से होना है सत्ता का फैसला हर बार की तरह इस बार भी मध्य प्रदेश की सत्ता का फैसला मालवा-निमाड़ से ही होना है। यही कारण है कि यहां की 66 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस की नजर है। दोनों पार्टियां यहां चुनावी बाजी को अपने पक्ष में करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। पहले तय हुआ था कि शाह 30 जुलाई को उज्जैन में महाकाल दर्शन के बाद पार्टी के बड़े आयोजन में शामिल होंगे। बुधवार को भोपाल में मध्यप्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से चर्चा के बाद कार्यक्रम में बदलाव हुआ। यह तय हुआ कि उज्जैन के बजाय इंदौर में कार्यक्रम रखा जाए। यहां पर शाह बूथ कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। गुरुवार सुबह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी की। बाद में वे जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी के नेताओं के साथ बैठे और इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की।         रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 27 Jul 2023 04: 49 PM IST

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें

मध्य प्रदेश में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इंदौर में 30 जुलाई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और युवा चेहरा कन्हैया कुमार अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। 
  इंदौर में 30 जुलाई को अमित शाह, मलनाथ और कन्हैया कुमार रहेंगे। – फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार Follow Us

भोपाल में मध्य प्रदेश के नेताओं की लगाम कसने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री और विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ की कमान संभालने वाले अमित शाह रविवार यानी 30 जुलाई को बूथ कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। उनका मकसद कार्यकर्ताओं को संदेश देना है कि हम सिर्फ नेताओं के भरोसे नहीं हैं। चुनाव जिताने की असली ताकत कार्यकर्ता होते हैं। मध्यप्रदेश में मैदानी कार्यकर्ताओं का प्रदेश के बड़े नेताओं से नाराज होने का फीडबैक लगातार केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच रहा है। इसी के बाद दिल्ली के नेताओं की प्रदेश में सक्रियता बढ़ी है। 

    
रविवार को ही इंदौर में कांग्रेस का भी बड़ा आयोजन है। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा कमलनाथ आदिवासी महापंचायत के माध्यम से आदिवासी युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कमलनाथ महिला कांग्रेस के आयोजन में भी शामिल होंगे। विधायक संजय शुक्ला के रुद्राभिषेक आयोजन में भी अनुष्ठान करेंगे। 

    
मालवा-निमाड़ से होना है सत्ता का फैसला
हर बार की तरह इस बार भी मध्य प्रदेश की सत्ता का फैसला मालवा-निमाड़ से ही होना है। यही कारण है कि यहां की 66 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस की नजर है। दोनों पार्टियां यहां चुनावी बाजी को अपने पक्ष में करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। पहले तय हुआ था कि शाह 30 जुलाई को उज्जैन में महाकाल दर्शन के बाद पार्टी के बड़े आयोजन में शामिल होंगे। बुधवार को भोपाल में मध्यप्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं से चर्चा के बाद कार्यक्रम में बदलाव हुआ। यह तय हुआ कि उज्जैन के बजाय इंदौर में कार्यक्रम रखा जाए। यहां पर शाह बूथ कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। गुरुवार सुबह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी की। बाद में वे जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी के नेताओं के साथ बैठे और इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। 
    
 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Posted in MP