indore:-आठ-माह-पहले-हुई-थी-इंजीनियर-से-शादी,-गर्भवती-पत्नी-ने-किया-सुसाइड
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA विस्तार Follow Us हीरानगर क्षेत्र में रहने एक इंजीनियर की पत्नी ने आत्महत्या कर ली। आठ माह पहले ही दोनों की शादी हुई थी। पति-पत्नी के बीच मामूली बात पर कहासूनी हो गई थी। इससे नाराज होकर पत्नी पूजा पत लक्की मोर्य ने फांसी लगा ली। पूजा को आठ माह का गर्भ था, लेकिन उसने आत्महत्या से पहले गर्भ में पल रहे शिशु के बारे में भी नहीं सोचा। मृतका केे भाई ने दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पहले पूजा के परिजनों ने महिला थाने में शिकायत भी की थी। पुलिस के अनुसार हीरा नगर क्षेत्र में रहने वाले लक्की मोर्य की शादी पूजा से हुई थी। पूजा का मायका भी इंदौर में है। शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच विवाद होने लगे थे। बुधवार को फिर किसी बात पर अनबन हुई। इसके बाद वह नाराज होकर कमरे में चली गई। दोपहर में सास ने कमरे में देखा तो बहू फांसी के फंदे पर लटकी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया। लक्की और उसका भाई नगर निगम के वर्कशाॅप में मशीन इंस्टालेशन का काम करते है। लक्की ने इंजीनियरिंग की है। समझौते के बाद पूजा फिर आई थी ससुराल शादी के कुछ दिनों बाद ही पूजा और लक्की के बीच विवाद होने लगे थे। परिजनों ने बताया कि पूजा को दहेज के लिए तंग किया जा रहा था। पांच लाख रुपये का दहेज भी मांगा गया था। दो लाख रुपये देने के बावजूद विवाद किया जाता था। इस कारण महिला थाने में शिकायत की गई थी। पूजा मायके में रहने आ गई थी, लेकिन लक्की के भाई के आपरेशन के लिए पैैसे जुटाने का दबाव पूजा पर बनाया जाने लगा था। अब पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सांकेतिक फोटो – फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार Follow Us

हीरानगर क्षेत्र में रहने एक इंजीनियर की पत्नी ने आत्महत्या कर ली। आठ माह पहले ही दोनों की शादी हुई थी। पति-पत्नी के बीच मामूली बात पर कहासूनी हो गई थी। इससे नाराज होकर पत्नी पूजा पत लक्की मोर्य ने फांसी लगा ली। पूजा को आठ माह का गर्भ था, लेकिन उसने आत्महत्या से पहले गर्भ में पल रहे शिशु के बारे में भी नहीं सोचा। मृतका केे भाई ने दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पहले पूजा के परिजनों ने महिला थाने में शिकायत भी की थी।

पुलिस के अनुसार हीरा नगर क्षेत्र में रहने वाले लक्की मोर्य की शादी पूजा से हुई थी। पूजा का मायका भी इंदौर में है। शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच विवाद होने लगे थे। बुधवार को फिर किसी बात पर अनबन हुई। इसके बाद वह नाराज होकर कमरे में चली गई। दोपहर में सास ने कमरे में देखा तो बहू फांसी के फंदे पर लटकी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया। लक्की और उसका भाई नगर निगम के वर्कशाॅप में मशीन इंस्टालेशन का काम करते है। लक्की ने इंजीनियरिंग की है।

समझौते के बाद पूजा फिर आई थी ससुराल

शादी के कुछ दिनों बाद ही पूजा और लक्की के बीच विवाद होने लगे थे। परिजनों ने बताया कि पूजा को दहेज के लिए तंग किया जा रहा था। पांच लाख रुपये का दहेज भी मांगा गया था। दो लाख रुपये देने के बावजूद विवाद किया जाता था। इस कारण महिला थाने में शिकायत की गई थी। पूजा मायके में रहने आ गई थी, लेकिन लक्की के भाई के आपरेशन के लिए पैैसे जुटाने का दबाव पूजा पर बनाया जाने लगा था। अब पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है।

Posted in MP