sehore:-महिला-अत्याचार-को-लेकर-कांग्रेस-ने-dm-को-दिया-ज्ञापन;-राष्ट्रपति-से-मणिपुर-सरकार-बर्खास्त-करने-की-मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 25 Jul 2023 07: 19 PM IST लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें Manipur Violence: सीहोर जिला महिला कांग्रेस ने ज्ञापन के जरिए कहा कि अविलंब मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर कानून व्यवस्था बहाल करने की मांग राष्ट्रपति महोदय से करती है। साथ ही अनुरोध करती है कि देश भर में भाजपा शासित राज्यों में आदिवासी वर्ग के अधिकारों को संरक्षण प्रदान किया जाना सुनिश्चित करें। संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते महिला कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं, आदिवासी समुदाय के लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है। जो सोशल मीडिया के जरिए पूरे देश के सामने आ गई है। इन घटनाओं के सामने आने के बाद मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल के निर्देश पर सीहोर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर ने केंद्र और मणिपुर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर संयुक्त कलेक्टर वंदना राजपूत को सौंपा। ज्ञापन के जरिए राष्ट्रपति से मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई है। ज्ञापन के मुताबिक, मणिपुर राज्य की भाजपा सरकार कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रही है। लंबे समय से मणिपुर जैसे शांत प्रदेश में सांप्रदायिक शक्तियां भाजपा राज्य सरकार के संरक्षण में आदिवासियों का नरसंहार कर रही है। इस सब पर केंद्र सरकार की चुप्पी समझ से परे है। पूरे देश में आदिवासी समुदाय का विश्वास केंद्र सरकार और मणिपुर सरकार से उठ गया है। इसलिए सीहोर जिला महिला कांग्रेस अविलंब मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर कानून व्यवस्था बहाल करने की मांग राष्ट्रपति महोदय से करती है। साथ ही अनुरोध करती है कि देश भर में भाजपा शासित राज्यों में आदिवासी वर्ग के अधिकारों को संरक्षण प्रदान किया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही इसके लिए केंद्र और सभी राज्यों को एक एडवाईजरी जारी कर उचित दिशानिर्देश प्रदान करने का कष्ट करें। इस दौरान महिलाओं ने केंद्र और मणिपुर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए तत्काल आदिवासी महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के मानवाधिकारों की रक्षा करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की। ज्ञापन का वाचन ममता कीर द्वारा किया गया और सभी उपस्थित महिलाओं का आभार मीरा बाई रायकवार द्वारा व्यक्त किया गया। इस मौके पर मालती मालवीय, ममता ठाकुर, प्रेमलता महेश्वरी, ममता शर्मा, संगीता, नीतू सिंह, दिपिका शर्मा, लक्ष्मी ठाकुर, रंजना ठाकुर, हेमलता चौहान, सुनीता बाई, अलका यादव, आरती महेश्वरी, बसंता विश्वकर्मा, सीताबाई मालवीय, रजनी शर्मा, शबाना मंसूरी और पंकज शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 25 Jul 2023 07: 19 PM IST

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें

Manipur Violence: सीहोर जिला महिला कांग्रेस ने ज्ञापन के जरिए कहा कि अविलंब मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर कानून व्यवस्था बहाल करने की मांग राष्ट्रपति महोदय से करती है। साथ ही अनुरोध करती है कि देश भर में भाजपा शासित राज्यों में आदिवासी वर्ग के अधिकारों को संरक्षण प्रदान किया जाना सुनिश्चित करें। संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते महिला कांग्रेस कार्यकर्ता – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं, आदिवासी समुदाय के लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है। जो सोशल मीडिया के जरिए पूरे देश के सामने आ गई है। इन घटनाओं के सामने आने के बाद मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल के निर्देश पर सीहोर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर ने केंद्र और मणिपुर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर संयुक्त कलेक्टर वंदना राजपूत को सौंपा। ज्ञापन के जरिए राष्ट्रपति से मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई है।

ज्ञापन के मुताबिक, मणिपुर राज्य की भाजपा सरकार कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रही है। लंबे समय से मणिपुर जैसे शांत प्रदेश में सांप्रदायिक शक्तियां भाजपा राज्य सरकार के संरक्षण में आदिवासियों का नरसंहार कर रही है। इस सब पर केंद्र सरकार की चुप्पी समझ से परे है। पूरे देश में आदिवासी समुदाय का विश्वास केंद्र सरकार और मणिपुर सरकार से उठ गया है। इसलिए सीहोर जिला महिला कांग्रेस अविलंब मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर कानून व्यवस्था बहाल करने की मांग राष्ट्रपति महोदय से करती है। साथ ही अनुरोध करती है कि देश भर में भाजपा शासित राज्यों में आदिवासी वर्ग के अधिकारों को संरक्षण प्रदान किया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही इसके लिए केंद्र और सभी राज्यों को एक एडवाईजरी जारी कर उचित दिशानिर्देश प्रदान करने का कष्ट करें।

इस दौरान महिलाओं ने केंद्र और मणिपुर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए तत्काल आदिवासी महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के मानवाधिकारों की रक्षा करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की। ज्ञापन का वाचन ममता कीर द्वारा किया गया और सभी उपस्थित महिलाओं का आभार मीरा बाई रायकवार द्वारा व्यक्त किया गया।

इस मौके पर मालती मालवीय, ममता ठाकुर, प्रेमलता महेश्वरी, ममता शर्मा, संगीता, नीतू सिंह, दिपिका शर्मा, लक्ष्मी ठाकुर, रंजना ठाकुर, हेमलता चौहान, सुनीता बाई, अलका यादव, आरती महेश्वरी, बसंता विश्वकर्मा, सीताबाई मालवीय, रजनी शर्मा, शबाना मंसूरी और पंकज शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Posted in MP