लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें
MP Politics: कांग्रेस के रणनीतिकारों का मानना है कि प्रियंका गांधी ने जिस तरह से कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में पार्टी के पक्ष में बड़ा सियासी माहौल बनाया था, ठीक उसी तरह अब मध्यप्रदेश में भी प्रियंका गांधी माहौल बनाने के लिए उतर चुकी हैं… MP Politics: Priyanka Gandhi – फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht
विस्तार Follow Us
प्रियंका गांधी के लिए कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में हैट्रिक बनाने के लिए बड़ा सियासी मैदान तैयार कर दिया है। हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक के बाद कांग्रेस पार्टी को उम्मीद है कि प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश में एक बार फिर से वही करिश्मा दोहराएंगी, जो इन दो राज्यों में कर चुकी हैं। यही वजह है कि पार्टी ने प्रियंका गांधी के लिए जन सभाओं और रैलियों और सम्मेलनों के लिए बड़ी रणनीति बनाई है। कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं का कहना है है कि प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक की तरह यहां भी मुद्दों की राजनीति के साथ मध्यप्रदेश के सियासी रण में उतर चुकी हैं। जबलपुर और ग्वालियर चंबल क्षेत्र के बाद प्रियंका की अन्य क्षेत्रों में रैली जन सभाओं की तैयारियों का पूरा खाका खींच लिया गया है।
यह भी पढ़ें: MP Politics: BJP हाईकमान के दखल से असहज नजर आ रहे सीएम शिवराज, गृहमंत्री शाह नाराज न हो इसलिए निकाला ये तोड़
हिमाचल और कर्नाटक के पैटर्न पर प्रियंका गांधी
कांग्रेस के रणनीतिकारों का मानना है कि प्रियंका गांधी ने जिस तरह से कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में पार्टी के पक्ष में बड़ा सियासी माहौल बनाया था, ठीक उसी तरह अब मध्यप्रदेश में भी प्रियंका गांधी माहौल बनाने के लिए उतर चुकी हैं। कांग्रेस पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेता सतीश आजमानी कहते हैं कि प्रियंका गांधी जिस तरह से दूसरे नेताओं पर सियासी प्रहार करने की बजाय मुद्दों की बात करके जनता में अपनी पैठ बनाती हैं, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। अजमानी कहते हैं कि प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश में मुद्दों की बात करते हुए जनता के बीच में पहुंची थीं। ठीक इसी तरह प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में भी आरोप-प्रत्यारोप से दूर जनता की मुख्य समस्याओं को दूर करने की बात कही थी। वे कहते हैं कि इन दोनों राज्यों में प्रियंका गांधी ने अपनी रैलियों में राज्य की जनता के लिए जो वादे किए थे, वह सरकार बनने पर पूरे भी होने लगे। वह कहते हैं कि अब मध्यप्रदेश में भी प्रियंका गांधी सिर्फ जनता के मुद्दों और समस्याओं की बात कर रही हैं। सतीश कहते हैं कि प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाने की ओर बढ़ रहीं हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
Comments