indore:-गंगोत्री-धाम-की-यात्रा-पर-गए-चार-लोगों-की-मौत,-लैंड-स्लाइड-के-दौरान-वाहन-पर-मलबा-गिरने-से-हुआ-हादसा
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें गंगोत्री धाम की यात्रा में गए मध्यप्रदेश के चार यात्रियों की मौत हो गई है। मलबे से तीन शवों को निकाल लिया गया है,जबकि एक शव वाहन में फंसा हुआ है। मलबे में तीन वाहन चपेट में आए हैं, जिनमें 30 से ज्यादा लोग सवार थे। छह यात्री घायल हुए है। मलबे से क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : SOCIAL MEDIA विस्तार Follow Us पहाड़ों का मलबा गिरने से उत्तराखंड के गंगोत्री से यात्रा कर लौट रहे चार तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई। चारों यात्री मध्यप्रदेश के हैं। हादसा गंगोत्री के गंगनानी के पास हुआ। हादसे में सात लोग घायल हो गए। उत्तराखंड पुलिस के अनुसार पहाड़ से गिरे मलबे में टैंपो ट्रेवलर वाहन और दो अन्य छोटे वाहन दब गए थे। मलबा इतना भारी था कि वाहन में सवार यात्री बाहर नहीं निकल पाए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू किया। मलबे से तीन शवों को निकाल लिया है,जबकि एक शव वाहन में फंसा हुआ है। मलबे में तीन वाहन चपेट में आए हैं। जिनमें 30 से ज्यादा लोग सवार थे। चार यात्रियों की मौत के अलावा छह यात्री घायल हुए हैं। हादसे में तीन पुरुष और एक महिला है। चारों यात्री मध्यप्रदेश के बताए जा रहे हैं। सड़क पर पहाड़ का मलबा गिरने से मार्ग भी अवरुद्ध हो गया था। बचाव दल को भी मौके तक पहुंचने में दस घंटे से ज्यादा का समय लगा। बड़े पत्थरों की वजह से एक शव वाहन के भीतर ही फंसा है। उसे निकले में कर्मचारियों को परेशानी आ रही है। मार्ग पर सात स्थानों पर मार्ग बाधित है। इस कारण ट्रैफिक जाम भी लगा है।  

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें

गंगोत्री धाम की यात्रा में गए मध्यप्रदेश के चार यात्रियों की मौत हो गई है। मलबे से तीन शवों को निकाल लिया गया है,जबकि एक शव वाहन में फंसा हुआ है। मलबे में तीन वाहन चपेट में आए हैं, जिनमें 30 से ज्यादा लोग सवार थे। छह यात्री घायल हुए है। मलबे से क्षतिग्रस्त वाहन। – फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार Follow Us

पहाड़ों का मलबा गिरने से उत्तराखंड के गंगोत्री से यात्रा कर लौट रहे चार तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई। चारों यात्री मध्यप्रदेश के हैं। हादसा गंगोत्री के गंगनानी के पास हुआ। हादसे में सात लोग घायल हो गए। उत्तराखंड पुलिस के अनुसार पहाड़ से गिरे मलबे में टैंपो ट्रेवलर वाहन और दो अन्य छोटे वाहन दब गए थे। मलबा इतना भारी था कि वाहन में सवार यात्री बाहर नहीं निकल पाए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू किया। मलबे से तीन शवों को निकाल लिया है,जबकि एक शव वाहन में फंसा हुआ है। मलबे में तीन वाहन चपेट में आए हैं। जिनमें 30 से ज्यादा लोग सवार थे। चार यात्रियों की मौत के अलावा छह यात्री घायल हुए हैं। हादसे में तीन पुरुष और एक महिला है।

चारों यात्री मध्यप्रदेश के बताए जा रहे हैं। सड़क पर पहाड़ का मलबा गिरने से मार्ग भी अवरुद्ध हो गया था। बचाव दल को भी मौके तक पहुंचने में दस घंटे से ज्यादा का समय लगा। बड़े पत्थरों की वजह से एक शव वाहन के भीतर ही फंसा है। उसे निकले में कर्मचारियों को परेशानी आ रही है। मार्ग पर सात स्थानों पर मार्ग बाधित है। इस कारण ट्रैफिक जाम भी लगा है।  

Posted in MP