हज-यात्रा-2025:-बदले-नियमों-से-हाजियों-के-सामने-नई-मुश्किलें,-पति-पत्नी-के-बीच-रहेगा-पर्दा;-जानें-और-क्या-बदला
हज यात्रा के नियमों में बदलाव किया गया है। - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us नई हज नीति के तहत होने वाले इस बार के हज सफ़र में बहुत कुछ बदला हुआ नजर आने वाला है। इन बदलाव में एक बड़ा परिवर्तन उम्र का भी है। जिसमें रिजर्व कैटेगिरी की उम्र 70 से घटाकर 65 साल कर दी गई है। इस नियम के तहत यह भी पाबंदी कर दी गई है कि अब हज सफर के दौरान पति पत्नी एकसाथ कमरे में नहीं रुक सकेंगे। उन्हें होटल के अलग अलग कमरों में ठहरना पड़ेगा। जानकारी के मुताबिक अब हज यात्रा के दौरान भारतीय पति- पत्नी को आपस में पर्दा करना जरूरी होगा। सऊदी अरब सरकार ने बड़े बदलाव करते हुए अब तक जारी छूट को खत्म कर दिया है। सरकार के नए नियम के अनुसार 2025 से हज यात्रा पर जाने वाले भारतीय पति-पत्नी एक ही कमरे साथ में नहीं ठहर सकेंगे। हज यात्रा को लेकर हज कमेटी ऑफ इंडिया ने गाइडलाइन जारी कर दी हैं। कमेटी के मुताबिक हज के दौरान भारतीय पति- पत्नी के एक कमरे में ठहरने की शिकायत आती थी। कमरे में पति पत्नी के साथ रहने से उनके बीच बेपर्दगी रहती है। दूसरे देशों से यात्रा में शामिल होने वाले पति-पत्नी अलग- अलग कमरों में ठहरते हैं। सिर्फ भारतीय दंपति को साथ ठहरने की छूट गई थी। जिसे अब खत्म कर दिया गया है। इसको लेकर हज कमेटी ने भी अरब सरकार को जानकारी दी थी। आसपास रखे जाएंगे पति-पत्नी के कमरे  हज कमेटी के मुताबिक इस समस्या से निपटने के लिए नियम भी बनाए गए हैं। भारतीय पति-पत्नी के कमरे आसपास रखे जाएंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर वह एक दूसरे की मदद कर सकें। हज यात्रियों को जिस होटल में ठहराया जाएगा, उसके हर फ्लोर पर एक रिसेप्शन की व्यवस्था रहेगी, ताकि दंपति इस जगह बैठकर बातचीत कर सकें। इसलिए दी गई थी छूट  हज कमेटी ने बताया कि बुजुर्ग कैटेगरी में उम्र की सीमा को 70 साल से घटाकर 65 साल किया गया है। पहले भारतीय पति-पत्नी को साथ रहने और ठहरने की छूट दी गई, क्योंकि भारतीय हज यात्रा करने वाले अधिकतर यात्री कम पढ़े-लिखे होते हैं। और इनमें ज्यादातर बुजुर्ग होते हैं।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हज यात्रा के नियमों में बदलाव किया गया है। – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

नई हज नीति के तहत होने वाले इस बार के हज सफ़र में बहुत कुछ बदला हुआ नजर आने वाला है। इन बदलाव में एक बड़ा परिवर्तन उम्र का भी है। जिसमें रिजर्व कैटेगिरी की उम्र 70 से घटाकर 65 साल कर दी गई है। इस नियम के तहत यह भी पाबंदी कर दी गई है कि अब हज सफर के दौरान पति पत्नी एकसाथ कमरे में नहीं रुक सकेंगे। उन्हें होटल के अलग अलग कमरों में ठहरना पड़ेगा।

जानकारी के मुताबिक अब हज यात्रा के दौरान भारतीय पति- पत्नी को आपस में पर्दा करना जरूरी होगा। सऊदी अरब सरकार ने बड़े बदलाव करते हुए अब तक जारी छूट को खत्म कर दिया है। सरकार के नए नियम के अनुसार 2025 से हज यात्रा पर जाने वाले भारतीय पति-पत्नी एक ही कमरे साथ में नहीं ठहर सकेंगे।

हज यात्रा को लेकर हज कमेटी ऑफ इंडिया ने गाइडलाइन जारी कर दी हैं। कमेटी के मुताबिक हज के दौरान भारतीय पति- पत्नी के एक कमरे में ठहरने की शिकायत आती थी। कमरे में पति पत्नी के साथ रहने से उनके बीच बेपर्दगी रहती है। दूसरे देशों से यात्रा में शामिल होने वाले पति-पत्नी अलग- अलग कमरों में ठहरते हैं। सिर्फ भारतीय दंपति को साथ ठहरने की छूट गई थी। जिसे अब खत्म कर दिया गया है। इसको लेकर हज कमेटी ने भी अरब सरकार को जानकारी दी थी।

आसपास रखे जाएंगे पति-पत्नी के कमरे 
हज कमेटी के मुताबिक इस समस्या से निपटने के लिए नियम भी बनाए गए हैं। भारतीय पति-पत्नी के कमरे आसपास रखे जाएंगे, ताकि जरूरत पड़ने पर वह एक दूसरे की मदद कर सकें। हज यात्रियों को जिस होटल में ठहराया जाएगा, उसके हर फ्लोर पर एक रिसेप्शन की व्यवस्था रहेगी, ताकि दंपति इस जगह बैठकर बातचीत कर सकें।

इसलिए दी गई थी छूट 
हज कमेटी ने बताया कि बुजुर्ग कैटेगरी में उम्र की सीमा को 70 साल से घटाकर 65 साल किया गया है। पहले भारतीय पति-पत्नी को साथ रहने और ठहरने की छूट दी गई, क्योंकि भारतीय हज यात्रा करने वाले अधिकतर यात्री कम पढ़े-लिखे होते हैं। और इनमें ज्यादातर बुजुर्ग होते हैं।

Posted in MP