सत्र शुरू होने के साथ ही शुरू हो गया हंगामा
वहीं, कुकी समुदाय के सभी दस विधायक सदन में नहीं आए. सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होने पर, तीन मई को राज्य में मेइती और कुकी समुदायों के बीच शुरू हुई जातीय हिंसा में मारे गए लोगों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया. इस बीच मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बड़े दुख के साथ हम हिंसा में मारे गए लोगों के प्रति शोक जताते हैं. ऐसे वक्त में हिंसा में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं. सदन ने संकल्प लिया कि राज्य में साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए सभी मतभेदों को संवाद और शांतिपूर्ण तरीके से हल किया जाना चाहिए. सदन ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की भी प्रशंसा की और इस मिशन की अगुवाई करने वाले भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (इसरो) के दल का हिस्सा रहे मणिपुर के वैज्ञानिक एन रघु सिंह को बधाई दी.
Comments