सरहद-पार-भारत-रंग:-मॉरिशस-में-खिलेगा-विश्वरंग,-हिंदी-विकास-को-लेकर-अनेक-कार्यक्रम
भोपाल में विश्व रंग 2024 को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। - फोटो : सोशल मीडिया विस्तार Follow Us वर्ष 2019 में राजधानी भोपाल में आकार लेने वाले विश्व रंग का कद और दायरा लगातार बढ़ रहा है। 15 देशों की सहभागिता से शुरू हुए इस बहु आयामी कार्यक्रम में अब 64 देश शामिल हो चुके हैं। विश्व रंग अपने छठे संस्करण के साथ देश की सीमाएं लांघ कर अब मॉरिशस में कला, संस्कृति, ज्ञान और मनोरंजन के रंग बिखेरने वाला है। इस तीन दिवसीय आयोजन में हिंदी भाषा के विस्तार को लेकर अनेक आयोजन किए जाएंगे। Trending Videos रविंद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलपति संतोष चौबे ने बुधवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्व रंग का छठा संस्करण मॉरिशस में आयोजित किया जा रहा है। 6 अगस्त से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलने वाला यह आयोजन विश्व हिंदी सचिवालय मॉरिशस के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। चौबे ने बताया कि विश्व रंग में सात महाद्वीप के करीब 50 देश शामिल होंगे। इनमें करीब 200 से ज्यादा रचनाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा और संस्कृति की नेटवर्किंग के लिए काम कर रहे इस कार्यक्रम में बोलियों को भी सम्मान के साथ स्थान दिया जा रहा है। इन रंगारंग कार्यक्रम में अलग-अलग मौकों पर मॉरिशस के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और उप प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे। चौबे ने बताया कि कार्यक्रम में सूरीनाम के राष्ट्रपति भी मौजूद रहेंगे।  होगा कुछ खास आरएनटी यूनिवर्सिटी के कुलपति चौबे ने बताया कि मॉरिशस में भारतीयों की बड़ी तादाद मौजूद है। अपने देश से दूर इन लोगों को भारतीय संस्कृति और सभ्यता से परिचित कराने होली का विशेष आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भोजपुरी लोक गीतों से भी कार्यक्रम सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन के दौरान रविंद्र नाथ टैगोर की आदम कद प्रतिमा भी मॉरिशस को भेंट की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान ही इसका अनावरण और स्थापन भी किया जाएगा।  आयोजन में शामिल प्रवासी इतिहास और संस्कृति पर वैचारिक सत्र, हिंदी के विविध आयामों पर संवाद, अंतर्राष्ट्रीय कविता पाठ, विश्व रंग सम्मान और पुस्तकें आदि।  पोस्टर का विमोचन बुधवार को पत्रकारवार्ता के दौरान विश्व रंग 2024 मॉरिशस का पोस्टर भी विमोचित किया गया। इस पोस्टर में तीन दिवसीय आयोजन की विस्तृत जानकारी शामिल की गई है। इस मौके पर रविंद्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय से जुड़े मुकेश वर्मा, डॉ जवाहर कर्णावत, डॉ सिद्धार्थ चतुर्वेदी, बलराम कुमस्ता, डॉ विजय सिंह, विनय उपाध्याय आदि भी मौजूद थे। (भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट)

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भोपाल में विश्व रंग 2024 को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। – फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार Follow Us

वर्ष 2019 में राजधानी भोपाल में आकार लेने वाले विश्व रंग का कद और दायरा लगातार बढ़ रहा है। 15 देशों की सहभागिता से शुरू हुए इस बहु आयामी कार्यक्रम में अब 64 देश शामिल हो चुके हैं। विश्व रंग अपने छठे संस्करण के साथ देश की सीमाएं लांघ कर अब मॉरिशस में कला, संस्कृति, ज्ञान और मनोरंजन के रंग बिखेरने वाला है। इस तीन दिवसीय आयोजन में हिंदी भाषा के विस्तार को लेकर अनेक आयोजन किए जाएंगे।

Trending Videos

रविंद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलपति संतोष चौबे ने बुधवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्व रंग का छठा संस्करण मॉरिशस में आयोजित किया जा रहा है। 6 अगस्त से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलने वाला यह आयोजन विश्व हिंदी सचिवालय मॉरिशस के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। चौबे ने बताया कि विश्व रंग में सात महाद्वीप के करीब 50 देश शामिल होंगे। इनमें करीब 200 से ज्यादा रचनाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा और संस्कृति की नेटवर्किंग के लिए काम कर रहे इस कार्यक्रम में बोलियों को भी सम्मान के साथ स्थान दिया जा रहा है। इन रंगारंग कार्यक्रम में अलग-अलग मौकों पर मॉरिशस के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और उप प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे। चौबे ने बताया कि कार्यक्रम में सूरीनाम के राष्ट्रपति भी मौजूद रहेंगे। 

होगा कुछ खास
आरएनटी यूनिवर्सिटी के कुलपति चौबे ने बताया कि मॉरिशस में भारतीयों की बड़ी तादाद मौजूद है। अपने देश से दूर इन लोगों को भारतीय संस्कृति और सभ्यता से परिचित कराने होली का विशेष आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भोजपुरी लोक गीतों से भी कार्यक्रम सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन के दौरान रविंद्र नाथ टैगोर की आदम कद प्रतिमा भी मॉरिशस को भेंट की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान ही इसका अनावरण और स्थापन भी किया जाएगा। 

आयोजन में शामिल
प्रवासी इतिहास और संस्कृति पर वैचारिक सत्र, हिंदी के विविध आयामों पर संवाद, अंतर्राष्ट्रीय कविता पाठ, विश्व रंग सम्मान और पुस्तकें आदि। 

पोस्टर का विमोचन
बुधवार को पत्रकारवार्ता के दौरान विश्व रंग 2024 मॉरिशस का पोस्टर भी विमोचित किया गया। इस पोस्टर में तीन दिवसीय आयोजन की विस्तृत जानकारी शामिल की गई है। इस मौके पर रविंद्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय से जुड़े मुकेश वर्मा, डॉ जवाहर कर्णावत, डॉ सिद्धार्थ चतुर्वेदी, बलराम कुमस्ता, डॉ विजय सिंह, विनय उपाध्याय आदि भी मौजूद थे।

(भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट)

Posted in MP