अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 05 Jul 2024 01: 05 PM IST
प्रदेश के करीब 7227 हाजियों में से एक जत्था इंदौर एयरपोर्ट पर आ चुका है। दूसरा जत्था भोपाल आया, जिसमें करीब 177 हाजी वापस आए हैं। इनमें भोपाल के अलावा नर्मदापुरम, सागर, जबलपुर, रीवा, ग्वालियर और चंबल संभाग के हाजी शामिल हैं। भोपाल एयरपोर्ट पर लौटे हाजियों का इस्तकबाल किया गया। – फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार Follow Us
करीब सवा महीने अपनों से दूर… पराए परदेस में सफर की दुश्वारियां… विपरीत मौसम की मार और दिन-रात की मेहनत भरी भागदौड़। लेकिन दिल में एक सुकून कि उनकी अकीदत और इस्लाम का फरीजा पूरा करने के लिए अल्लाह ने उन्हें मौका दिया। सफर ए हज से वापसी हुई तो नजरों के सामने अपनों को देखकर आंखों में खुशी के आंसू झिलमिलाने लगे।
नजारा राजधानी के राजभोज एयरपोर्ट पर प्रदेश के हाजियों की वापसी के वक्त दिखाई दिया। बड़ी तादाद में परिजन अपनों के इस्तकबाल के लिए पहुंचे थे। हज कमेटी अध्यक्ष रफत वारसी के साथ कमेटी के जिम्मेदार भी यहां मौजूद थे। मदीना से लौटे हाजियों को फूलों के साथ खुश आमदीद कहा गया। गले लगकर हाजियों से दुआएं लीं।
पहुंचे 177 हाजी
प्रदेश के करीब 7227 हाजियों में से एक जत्था इंदौर एयरपोर्ट पर आ चुका है। दूसरा जत्था भोपाल आया, जिसमें करीब 177 हाजी वापस आए हैं। इनमें भोपाल के अलावा नर्मदापुरम, सागर, जबलपुर, रीवा, ग्वालियर और चंबल संभाग के हाजी शामिल हैं। प्रदेश के हाजियों की एक और उड़ान शुक्रवार दोपहर भोपाल एयरपोर्ट पर आएगी। इसके बाद बाकी हाजियों की आमद मुंबई एयरपोर्ट से होगी।
(भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट)
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
Comments