एक घंटे में साफ हो गई शहर की सडक़ें - फोटो : अमर उजाला, इंदौर विस्तार इंदौर की ऐतिहासिक गेर में इस बार पांच लाख से अधिक लोग शामिल हुए। गेर के खत्म होते ही एक घंटे के अंदर शहर की सडक़ों से हजारों किलो रंग गायब हो गया और सडक़ें पहले की तरह साफ हो गईं। यह कारनामा शहर के उन सफाईकर्मियों ने किया जो हमेशा शहर को स्वच्छता में नंबर वन का ताज दिलाते रहे हैं।  रंगपंचमी पर इंदौर में करीब 5 घंटे तक गेर चली और इसमें लाखों लोग पहुंचे। राजवाड़ा और आसपास के अन्य सभी मार्गों पर हर जगह बस रंग ही रंग बिखरा। गेर खत्म होने के बाद ५५० सफाईकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया। महज एक घंटे में ही राजवाड़ा ऐसा हो गया मानो यहां पर कुछ हुआ ही न हो।  मशीनों के साथ पूरी तैयारी से उतरी निगम की टीम गेर खत्म होने के बाद नगर निगम के करीब 550 कर्मचारियों की टीम मशीनों के साथ मैदान में उतरी। गेर के कारण सडक़ों पर रंग-गुलाल, थैलियां, चप्पल-जूते, कपड़ों के टुकड़े हर जगह फैले थे। टीम ने उन्हें साफ करना शुरू किया। सभी की जिम्मेदारियां पहले से ही बंटी थी और अलग-अलग हिस्सों में कर्मचारियों ने मैदान संभाला।  इस बार चार गुना रंग बिखरे, 10 टन कचरा हुआ इंटरनेशनल वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ मोहन पांडेय ने बताया कि साफ-सफाई में 550 कर्मचारियों का अमला, 15 स्वीपिंग मशीन, 5 हाईप्रेशन जेट्स जुटे। पिछले साल से चार गुना रंग गेर में बिखरे। इसके साथ केवल राजवाड़ा पर 8 से 10 टन कचरा हुआ। वहीं नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर सिद्धार्थ जैन ने बताया कि पहले से की गई तैयारी की वजह से यह काम जल्द निपट गया। नगर निगम की टीम के साथ मेयर पुष्यमित्र भार्गव खुद पूरे समय सडक़ पर रहे और उन्होंने पूरी सफाई व्यवस्था को देखा। गेर की शुरुआत के पहले राजवाड़ा और आसपास का इलाका जैसा था, कर्मचारियों की कुछ घंटों की मेहनत के बाद उसे वापस वैसा ही कर दिया।

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एक घंटे में साफ हो गई शहर की सडक़ें – फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार इंदौर की ऐतिहासिक गेर में इस बार पांच लाख से अधिक लोग शामिल हुए। गेर के खत्म होते ही एक घंटे के अंदर शहर की सडक़ों से हजारों किलो रंग गायब हो गया और सडक़ें पहले की तरह साफ हो गईं। यह कारनामा शहर के उन सफाईकर्मियों ने किया जो हमेशा शहर को स्वच्छता में नंबर वन का ताज दिलाते रहे हैं। 

रंगपंचमी पर इंदौर में करीब 5 घंटे तक गेर चली और इसमें लाखों लोग पहुंचे। राजवाड़ा और आसपास के अन्य सभी मार्गों पर हर जगह बस रंग ही रंग बिखरा। गेर खत्म होने के बाद ५५० सफाईकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया। महज एक घंटे में ही राजवाड़ा ऐसा हो गया मानो यहां पर कुछ हुआ ही न हो। 

मशीनों के साथ पूरी तैयारी से उतरी निगम की टीम
गेर खत्म होने के बाद नगर निगम के करीब 550 कर्मचारियों की टीम मशीनों के साथ मैदान में उतरी। गेर के कारण सडक़ों पर रंग-गुलाल, थैलियां, चप्पल-जूते, कपड़ों के टुकड़े हर जगह फैले थे। टीम ने उन्हें साफ करना शुरू किया। सभी की जिम्मेदारियां पहले से ही बंटी थी और अलग-अलग हिस्सों में कर्मचारियों ने मैदान संभाला। 

इस बार चार गुना रंग बिखरे, 10 टन कचरा हुआ
इंटरनेशनल वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ मोहन पांडेय ने बताया कि साफ-सफाई में 550 कर्मचारियों का अमला, 15 स्वीपिंग मशीन, 5 हाईप्रेशन जेट्स जुटे। पिछले साल से चार गुना रंग गेर में बिखरे। इसके साथ केवल राजवाड़ा पर 8 से 10 टन कचरा हुआ। वहीं नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर सिद्धार्थ जैन ने बताया कि पहले से की गई तैयारी की वजह से यह काम जल्द निपट गया। नगर निगम की टीम के साथ मेयर पुष्यमित्र भार्गव खुद पूरे समय सडक़ पर रहे और उन्होंने पूरी सफाई व्यवस्था को देखा। गेर की शुरुआत के पहले राजवाड़ा और आसपास का इलाका जैसा था, कर्मचारियों की कुछ घंटों की मेहनत के बाद उसे वापस वैसा ही कर दिया।

Posted in MP