भाजपा-का-महाभियान:-सीएम-और-प्रदेश-अध्यक्ष-तीन-सितंबर-को-लेंगे-सदस्यता,-पहले-दिन-41-लाख-सदस्य-बनाने-का-लक्ष्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 01 Sep 2024 09: 49 PM IST   भाजपा का सदस्यता महाभियान सोमवार से देश में शुरू होने जा रहा है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा तीन सितंबर को सदस्यता लेकर अभियान का शुभारंभ करेंगे। भाजपा ने पहले दिन 41 लाख रजिस्टर्ड कार्यकर्ताओं को सदस्यता बनाने का लक्ष्य रखा है।  सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला विस्तार Follow Us भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मध्य प्रदेश का सदस्यता अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के सदस्य बनने के साथ मंगलवार से शुरू होगा। हालांकि, पूरे देश में सदस्यता अभियान की शुरुआत सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क सदस्य बनने के साथ हो जाएगी। प्रदेश भाजपा ने 41 लाख रजिस्टर्ड कार्यकर्ताओं को मिस्डकॉल कर पार्टी का सदस्य बना कर रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य तय किया है। पार्टी ने प्रदेश में डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है, जो वर्तमान सदस्यों की संख्या से 55 लाख अधिक है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं को विशेष टारगेट दिए गए हैं, ताकि इसे सफल बनाया जा सके। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के सभी 64,871 बूथों पर सदस्यता अभियान चलाने की बात की है। प्रत्येक बूथ पर 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर तक पूरा करने  किया जाएगा। मध्य प्रदेश में भाजपा का सदस्यता अभियान एक व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा, जो पार्टी को देश में सबसे बड़ा सदस्यता संगठन बनाने में मदद करेगा।    ऐसे बनाएंगी भाजपा डेढ़ करोड़ सदस्य मध्य प्रदेश में भाजपा के पास 41 लाख से अधिक कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को चार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है, जिससे कुल 1 करोड़ 64 लाख नए सदस्य बना जा सकते हें। इसके अलावा सांसदों को 25-25 हजार सदस्य, मंत्री और विधायकों को 15-15 हजार सदस्य, महापौर, जिला पंचाय अध्यक्षकों को 15-15 हजार सदस्य और नगर पालिका अध्यक्षों को 5 से 6 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।  तीन सितंबर से शुरू होगा सदस्यता अभियान भाजपा में हर छह साल में पार्टी में सदस्यता का नवीनीकरण होता है। इसलिए हर कार्यकर्ता को दोबारा सदस्यता लेनी होती है। इस अभियान के जरिए समाज के हर क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सदस्यता के साथ दो सितंबर से अभियान की शुरुआत करेगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की सदस्यता के साथ ही प्रदेश में इस अभियान का आधिकारिक शुभारंभ होगा। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। हमने पहले दिन 41 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 01 Sep 2024 09: 49 PM IST

 
भाजपा का सदस्यता महाभियान सोमवार से देश में शुरू होने जा रहा है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा तीन सितंबर को सदस्यता लेकर अभियान का शुभारंभ करेंगे। भाजपा ने पहले दिन 41 लाख रजिस्टर्ड कार्यकर्ताओं को सदस्यता बनाने का लक्ष्य रखा है।  सीएम मोहन यादव – फोटो : अमर उजाला

विस्तार Follow Us

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मध्य प्रदेश का सदस्यता अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के सदस्य बनने के साथ मंगलवार से शुरू होगा। हालांकि, पूरे देश में सदस्यता अभियान की शुरुआत सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क सदस्य बनने के साथ हो जाएगी। प्रदेश भाजपा ने 41 लाख रजिस्टर्ड कार्यकर्ताओं को मिस्डकॉल कर पार्टी का सदस्य बना कर रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य तय किया है। पार्टी ने प्रदेश में डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है, जो वर्तमान सदस्यों की संख्या से 55 लाख अधिक है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं को विशेष टारगेट दिए गए हैं, ताकि इसे सफल बनाया जा सके। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के सभी 64,871 बूथों पर सदस्यता अभियान चलाने की बात की है। प्रत्येक बूथ पर 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर तक पूरा करने  किया जाएगा। मध्य प्रदेश में भाजपा का सदस्यता अभियान एक व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा, जो पार्टी को देश में सबसे बड़ा सदस्यता संगठन बनाने में मदद करेगा। 

 
ऐसे बनाएंगी भाजपा डेढ़ करोड़ सदस्य
मध्य प्रदेश में भाजपा के पास 41 लाख से अधिक कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को चार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है, जिससे कुल 1 करोड़ 64 लाख नए सदस्य बना जा सकते हें। इसके अलावा सांसदों को 25-25 हजार सदस्य, मंत्री और विधायकों को 15-15 हजार सदस्य, महापौर, जिला पंचाय अध्यक्षकों को 15-15 हजार सदस्य और नगर पालिका अध्यक्षों को 5 से 6 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। 

तीन सितंबर से शुरू होगा सदस्यता अभियान
भाजपा में हर छह साल में पार्टी में सदस्यता का नवीनीकरण होता है। इसलिए हर कार्यकर्ता को दोबारा सदस्यता लेनी होती है। इस अभियान के जरिए समाज के हर क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सदस्यता के साथ दो सितंबर से अभियान की शुरुआत करेगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की सदस्यता के साथ ही प्रदेश में इस अभियान का आधिकारिक शुभारंभ होगा। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। हमने पहले दिन 41 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

Posted in MP