पढ़ें-21-नवम्बर-के-मुख्य-और-ताजा-समाचार-–-लाइव-ब्रेकिंग-न्यूज़
07: 26 PM, 21-Nov-2022 MP News: उज्जैन के महाकाल मंदिर में भक्तों के बीच हाथापाई, वीडियो वायरल महाकाल मंदिर के सभा मंडप मेें पहले दर्शन करने की बात पर दो भक्तों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पहले गर्भगृह में जाना चाहते थे। विवाद के कारण रैलिंग भी टूट गई। बता दें कि कुछ दिन पहले ही गर्भगृह मेें दर्शन के लिए मंदिर समिति ने नई व्यवस्था लागू की है।  और पढ़ें 08: 15 PM, 21-Nov-2022 OBC Reservation: हाईकोर्ट ने स्थगन आदेश वापस लेने से किया इनकार, सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट द्वारा ईडब्ल्यूएस आरक्षण को उचित करार दिए जाने के संबंध में पारित आदेश का हवाला देते हुए हाईकोर्ट से 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर लगी रोक को वापस लेने का आग्रह किया गया। हाईकोर्ट ने स्थगन आदेश वापस लेने के आग्रह को अस्वीकार कर दिया।  और पढ़ें 07: 39 PM, 21-Nov-2022 Bandhavgarh Tiger Reserve: भूख और प्यास से तेंदुए के दो शावकों ने दम तोड़ा, प्रबंधन मां का पता लगाने में जुटा बांधवगढ टाइगर रिजर्व में सोमवार को तेंदुए के दो शावकों की भूख-प्यास से मौत होने का जानकारी सामने आई है। दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।  और पढ़ें 07: 18 PM, 21-Nov-2022 Umaria: संजय गांधी थर्मल प्लांट में रेल दुर्घटना, कपलिंग खुलने से कोयले से भरे डिब्बे लुढ़के, स्टॉपर भी टूटा हादसा सोमवार दोपहर को हुआ था। बताया जा रहा है कि संजय गांधी ताप विद्युत गृह की कोयला साइडिंग में कोयला लेकर मालगाड़ी आई थी। खाली करते समय कपलिंग खुल गई। जिससे मालगाड़ी के डिब्बे पटरी पीछे लुढ़क गए। और पढ़ें 06: 30 PM, 21-Nov-2022 Bharat Jodo Yatra: राहुल के स्वागत में केले के पत्तों से बनेगा तोरण द्वार, 90 विधायक भी साथ चलेंगे भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को बुरहानपुर जिले से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। बुरहानपुर में इसके लिए कई तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। करीब 100 युवा ढोलक के साथ राहुल गांधी की अगवानी करेंगे। केले के पत्तों के तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं।  और पढ़ें 06: 07 PM, 21-Nov-2022 indore News: इंदौर में BJP विधायक आकाश विजयवर्गीय बोले- दुष्कर्म करने वालों के माता पिता को भी मिले सजा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि जिस तरह अच्छा काम करने पर बच्चों के माता-पिता को प्रोत्साहन मिलता है। उसी तरह यदि बच्चे अपराध करते हैं, तो उसकी जिम्मेदारी भी कहीं न कहीं उनके माता-पिता की रहती है।  और पढ़ें 05: 53 PM, 21-Nov-2022 Satna: फोन नहीं उठाने पर नाराज देवर ने भाभी को लगाई आग, अस्पताल में जीवन-मरण के बीच झूल रही महिला सतना जिले में एक महिला पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। महिला देवर का फोन नहीं उठा पाई थी। गुस्से में पागल हुए देवर ने इसी बात पर आग लगा दी।  और पढ़ें 10: 39 AM, 21-Nov-2022 MP News: कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, अप्राकृतिक कृत्य का भी लगा आरोप कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ धार में ही दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य का आरोप लगा है। पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।   और पढ़ें 05: 11 PM, 21-Nov-2022 Chhindwara: पापी नाना ने किया था दुष्कर्म, 14 साल की नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म छिंदवाड़ा में नाना के दुष्कर्म का शिकार 14 साल की किशोरी मां बन गई, उसने बच्चे को जन्म दिया है। अब तक छिपाकर रखा गया ये मामला सामने आ गया। पुलिस ने नाना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।  और पढ़ें 04: 10 PM, 21-Nov-2022 MP Weather Today: तापमान में हल्की बढ़ोतरी पर ठंडक बरकरार, संकेत हैं कि आने वाले दिनों में बढ़ने वाली है सर्द Madhya Pradesh Weather Today: तीन दिन से जम्मू-कश्मीर और उससे लगे पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इस कारण वहां बर्फबारी जारी है। वहां से आ रही ठंडी हवाएं प्रदेश पर असर डाल रही हैं। अगले 24 घंटों में बैतूल, खरगोन, खंडवा, छतरपुर व जबलपुर में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है।  और पढ़ें 03: 25 PM, 21-Nov-2022 World Fisheries Day: मत्स्य उत्पादन में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है MP, 400 फिश पार्लर बदलेंगे तस्वीर दुनिया भर में मत्स्य पालन से जुड़े विषयों पर ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से हर साल 21 नवंबर को विश्व मत्स्य दिवस मनाया जाता है। केन्द्र सरकार अन्नदाता की तरह मत्स्य पालन से जुड़े समुदायों की आय बढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। और पढ़ें 03: 05 PM, 21-Nov-2022 Crime: ग्वालियर में सबसे बड़ी लूट, बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने कट्टा दिखाकर लूटे एक करोड़ 20 लाख रुपये मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में लूट का मामला सामने आया है। यहां पर दो नकाबपोश बदमाशों ने कट्टा दिखाकर एक करोड़ 20 लाख रुपये लूट ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें 02: 38 PM, 21-Nov-2022 Morena: चंबल में स्टेटस सिंबल पर लगाम, शादी में हर्ष फायरिंग हुई तो दूल्हा-दुल्हन के माता-पिता पर होगी FIR मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के तहत आने वाले चंबल एरिया में स्टेटस सिंबल पर लगाम लगाया गया है। इसके तहत यदि शादी-समारोह में हर्ष फायरिंग हुई तो दुल्हा-दुल्हन के माता-पिता पर एफआईआर दर्ज होगी। और पढ़ें 02: 18 PM, 21-Nov-2022 MP News: मांडू का रानी रूपमति महल पहली बार हुआ ब्लू, जानिए क्या है वजह मध्य प्रदेश की मांडू नगरी अपनी अनोखी प्रेम कहानी के लिए मशहूर है। यह कहानी रानी रूपमति और  राजा बाज बहादूर की है। रूपमति के लिए बना महल इन दिनों नीली रोशनी से नहाया हुआ  है।  और पढ़ें 01: 27 PM, 21-Nov-2022 सुन लो सरकार! 'नहर की मरम्मत करवा दो, हम किसान तीन दिन से भूख हड़ताल पर हैं' मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के बैराड़ के पचीपुरा तालाब से निकली नहर की साफ-सफाई और मरम्मत न होने से किसान नाराज हैं। अब नाराज किसानों ने तहसील कार्यालय के सामने तंबू गाड़कर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। और पढ़ें

You can share this post!

Related News

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

07: 26 PM, 21-Nov-2022

MP News: उज्जैन के महाकाल मंदिर में भक्तों के बीच हाथापाई, वीडियो वायरल महाकाल मंदिर के सभा मंडप मेें पहले दर्शन करने की बात पर दो भक्तों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पहले गर्भगृह में जाना चाहते थे। विवाद के कारण रैलिंग भी टूट गई। बता दें कि कुछ दिन पहले ही गर्भगृह मेें दर्शन के लिए मंदिर समिति ने नई व्यवस्था लागू की है।  और पढ़ें

08: 15 PM, 21-Nov-2022

OBC Reservation: हाईकोर्ट ने स्थगन आदेश वापस लेने से किया इनकार, सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट द्वारा ईडब्ल्यूएस आरक्षण को उचित करार दिए जाने के संबंध में पारित आदेश का हवाला देते हुए हाईकोर्ट से 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर लगी रोक को वापस लेने का आग्रह किया गया। हाईकोर्ट ने स्थगन आदेश वापस लेने के आग्रह को अस्वीकार कर दिया।  और पढ़ें

07: 39 PM, 21-Nov-2022

Bandhavgarh Tiger Reserve: भूख और प्यास से तेंदुए के दो शावकों ने दम तोड़ा, प्रबंधन मां का पता लगाने में जुटा बांधवगढ टाइगर रिजर्व में सोमवार को तेंदुए के दो शावकों की भूख-प्यास से मौत होने का जानकारी सामने आई है। दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।  और पढ़ें

07: 18 PM, 21-Nov-2022

Umaria: संजय गांधी थर्मल प्लांट में रेल दुर्घटना, कपलिंग खुलने से कोयले से भरे डिब्बे लुढ़के, स्टॉपर भी टूटा हादसा सोमवार दोपहर को हुआ था। बताया जा रहा है कि संजय गांधी ताप विद्युत गृह की कोयला साइडिंग में कोयला लेकर मालगाड़ी आई थी। खाली करते समय कपलिंग खुल गई। जिससे मालगाड़ी के डिब्बे पटरी पीछे लुढ़क गए। और पढ़ें

06: 30 PM, 21-Nov-2022

Bharat Jodo Yatra: राहुल के स्वागत में केले के पत्तों से बनेगा तोरण द्वार, 90 विधायक भी साथ चलेंगे भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को बुरहानपुर जिले से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। बुरहानपुर में इसके लिए कई तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। करीब 100 युवा ढोलक के साथ राहुल गांधी की अगवानी करेंगे। केले के पत्तों के तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं।  और पढ़ें

06: 07 PM, 21-Nov-2022

indore News: इंदौर में BJP विधायक आकाश विजयवर्गीय बोले- दुष्कर्म करने वालों के माता पिता को भी मिले सजा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि जिस तरह अच्छा काम करने पर बच्चों के माता-पिता को प्रोत्साहन मिलता है। उसी तरह यदि बच्चे अपराध करते हैं, तो उसकी जिम्मेदारी भी कहीं न कहीं उनके माता-पिता की रहती है।  और पढ़ें

05: 53 PM, 21-Nov-2022

Satna: फोन नहीं उठाने पर नाराज देवर ने भाभी को लगाई आग, अस्पताल में जीवन-मरण के बीच झूल रही महिला सतना जिले में एक महिला पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। महिला देवर का फोन नहीं उठा पाई थी। गुस्से में पागल हुए देवर ने इसी बात पर आग लगा दी।  और पढ़ें

10: 39 AM, 21-Nov-2022

MP News: कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, अप्राकृतिक कृत्य का भी लगा आरोप कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ धार में ही दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य का आरोप लगा है। पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।   और पढ़ें

05: 11 PM, 21-Nov-2022

Chhindwara: पापी नाना ने किया था दुष्कर्म, 14 साल की नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म छिंदवाड़ा में नाना के दुष्कर्म का शिकार 14 साल की किशोरी मां बन गई, उसने बच्चे को जन्म दिया है। अब तक छिपाकर रखा गया ये मामला सामने आ गया। पुलिस ने नाना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।  और पढ़ें

04: 10 PM, 21-Nov-2022

MP Weather Today: तापमान में हल्की बढ़ोतरी पर ठंडक बरकरार, संकेत हैं कि आने वाले दिनों में बढ़ने वाली है सर्द Madhya Pradesh Weather Today: तीन दिन से जम्मू-कश्मीर और उससे लगे पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। इस कारण वहां बर्फबारी जारी है। वहां से आ रही ठंडी हवाएं प्रदेश पर असर डाल रही हैं। अगले 24 घंटों में बैतूल, खरगोन, खंडवा, छतरपुर व जबलपुर में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है।  और पढ़ें

03: 25 PM, 21-Nov-2022

World Fisheries Day: मत्स्य उत्पादन में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है MP, 400 फिश पार्लर बदलेंगे तस्वीर दुनिया भर में मत्स्य पालन से जुड़े विषयों पर ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से हर साल 21 नवंबर को विश्व मत्स्य दिवस मनाया जाता है। केन्द्र सरकार अन्नदाता की तरह मत्स्य पालन से जुड़े समुदायों की आय बढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। और पढ़ें

03: 05 PM, 21-Nov-2022

Crime: ग्वालियर में सबसे बड़ी लूट, बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने कट्टा दिखाकर लूटे एक करोड़ 20 लाख रुपये मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में लूट का मामला सामने आया है। यहां पर दो नकाबपोश बदमाशों ने कट्टा दिखाकर एक करोड़ 20 लाख रुपये लूट ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

02: 38 PM, 21-Nov-2022

Morena: चंबल में स्टेटस सिंबल पर लगाम, शादी में हर्ष फायरिंग हुई तो दूल्हा-दुल्हन के माता-पिता पर होगी FIR मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के तहत आने वाले चंबल एरिया में स्टेटस सिंबल पर लगाम लगाया गया है। इसके तहत यदि शादी-समारोह में हर्ष फायरिंग हुई तो दुल्हा-दुल्हन के माता-पिता पर एफआईआर दर्ज होगी। और पढ़ें

02: 18 PM, 21-Nov-2022

MP News: मांडू का रानी रूपमति महल पहली बार हुआ ब्लू, जानिए क्या है वजह मध्य प्रदेश की मांडू नगरी अपनी अनोखी प्रेम कहानी के लिए मशहूर है। यह कहानी रानी रूपमति और  राजा बाज बहादूर की है। रूपमति के लिए बना महल इन दिनों नीली रोशनी से नहाया हुआ  है।  और पढ़ें

01: 27 PM, 21-Nov-2022

सुन लो सरकार! ‘नहर की मरम्मत करवा दो, हम किसान तीन दिन से भूख हड़ताल पर हैं’ मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के बैराड़ के पचीपुरा तालाब से निकली नहर की साफ-सफाई और मरम्मत न होने से किसान नाराज हैं। अब नाराज किसानों ने तहसील कार्यालय के सामने तंबू गाड़कर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। और पढ़ें

Posted in MP