गौरतलब है कि चंद्रयान 3 ने बुधवार शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सफलता पूर्वक लैंडिंग की थी. चंद्रयान की सफलता को पूरे देश ने लाइव देखा और प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह भारत के शंखनाद का क्षण है. भारत की इस सफलता पर संपूर्ण विश्व की नजर थी. चंद्रम के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश बन गया है, जबकि चंद्रमा पर लैंडिंग में सफलता पाने वाला भारत चौथा देश है. इससे पहले अमेरिका, रुस और चीन इसमें सफल हो चुके हैं.
Comments